• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – कड़कनाथ को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान , संभागायुक्त डॉ . सुदाम खाड़े ने शासकीय कुक्कुट फार्म का किया निरीक्षण ।

झाबुआ – कड़कनाथ को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान , संभागायुक्त डॉ . सुदाम खाड़े ने शासकीय कुक्कुट फार्म का किया निरीक्षण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – एक जिला एक उत्पाद (ODOP) योजना के अंतर्गत झाबुआ जिले का चयनित एवं विशिष्ट उत्पाद कड़कनाथ है , इसी क्रम में इंदौर संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े एवं कलेक्टर नेहा मीना ने शासकीय कड़कनाथ कुक्कुट फार्म , झाबुआ का निरीक्षण किया , निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त द्वारा फार्म में संचालित कड़कनाथ अंडा हेचरी , हेचरी मशीन , चूजों के बाड़े एवं मुर्गों के बाड़े का गहन अवलोकन किया गया । उन्होंने हेचरी मशीन की कार्यप्रणाली, अंडों से चूजों के उत्पादन प्रक्रिया , तापमान एवं स्वच्छता व्यवस्था, चूजों की देखभाल तथा कड़कनाथ मुर्गियों के पालन एवं स्वास्थ्य प्रबंधन की विस्तृत जानकारी प्राप्त की , संभागायुक्त द्वारा हेचरी मशीन की कार्यप्रणाली , अंडों से चूजों के उत्पादन की प्रक्रिया , तापमान नियंत्रण , स्वच्छता व्यवस्था एवं चूजों की देखभाल से संबंधित समस्त तकनीकी जानकारियां प्राप्त की गईं । साथ ही कड़कनाथ मुर्गियों के पालन , पोषण , स्वास्थ्य परीक्षण एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया , डॉ. खाड़े ने अधिकारियों से कड़कनाथ उत्पादन की वर्तमान स्थिति , क्षमता , भविष्य की संभावनाओं एवं विपणन व्यवस्था के संबंध में विस्तार से चर्चा की । उन्होंने कहा कि कड़कनाथ झाबुआ जिले की पहचान है तथा ODOP योजना के माध्यम से इसे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की व्यापक संभावनाएं हैं , संभागायुक्त ने निर्देश दिए कि कड़कनाथ पालन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) से जुड़ी स्व-सहायता समूहों की दीदियों को भी शामिल किया जाए , जिससे महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हों और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो । उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण , तकनीकी सहयोग एवं बाजार से जोड़कर कड़कनाथ पालन को एक सफल आजीविका मॉडल के रूप में विकसित किया जा सकता है ।

फोटो 2

उन्होंने कहा कि शासन का उद्देश्य कड़कनाथ पालन को बढ़ावा देना , किसानों , पशुपालकों एवं NRLM दीदियों को इससे जोड़ना, तथा उत्पादन से लेकर विपणन तक संपूर्ण अवसर उपलब्ध कराना है । इसके लिए ब्रांडिंग , मूल्य संवर्धन एवं सुदृढ़ मार्केटिंग व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए , निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने फार्म की व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत करने, आधुनिक तकनीक अपनाने एवं कड़कनाथ को जिले की आर्थिक उन्नति का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर दिया , इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्रसिंह चौहान , अपर कलेक्टर सी एस सोलंकी, सहायक कलेक्टर आशीष कुमार , अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ भास्कर गाचले , उप संचालक पशुपालन विभाग डॉ. ए एस दिवाकर एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Releated Posts

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना ने , लोकायुक्त प्रकरण में आयुष विभाग की सहायक ग्रेड-2 पंवार को किया निलंबित ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना द्वारा विशेष पुलिस स्थापना , लोकायुक्त…

ByByनयन टवली Mar 22, 2026

झाबुआ – अपनी ही दुकान पर युवक ने लगाई फांसी , कारण अज्ञात , पुलिस जांच मे जुटी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – नगर मे रहने वाले विक्की पंवार नामक युवक ने…

ByByनयन टवली Mar 22, 2026

झाबुआ – करवड़ के समीप चवरापाड़ा में हुआ हादसा , थ्रेसर मशीन में फ़सने से युवक की दर्दनाक मौत ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – कुछ देर पहले करवड़ पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत…

ByByनयन टवली Mar 21, 2026

झाबुआ – कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नेहा मीना का अपराधियों पर ऐक्शन , दो अपराधियों को छह माह के लिए किया जिला बदर ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नेहा मीना द्वारा मध्यप्रदेश राज्य…

ByByनयन टवली Mar 20, 2026

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top