• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – पाडलवा मॉडल स्कुल के विद्यार्थियों ने , कलेक्टर नेहा मीना को बताई थी समस्या , कलेक्टर ने स्वयं की और से छात्र-छात्राओं को खेलकूद सामग्री प्रदान की ।

झाबुआ – पाडलवा मॉडल स्कुल के विद्यार्थियों ने , कलेक्टर नेहा मीना को बताई थी समस्या , कलेक्टर ने स्वयं की और से छात्र-छात्राओं को खेलकूद सामग्री प्रदान की ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – विगत दिनों शासकीय मॉडल स्कूल राणापुर के छात्र-छात्राओं द्वारा कलेक्टर नेहा मीना से खेलकूद सामग्री की मांग की गई थी । विद्यार्थियों की मांग को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर द्वारा स्वयं की ओर से विद्यालय को खेलकूद सामग्री प्रदान की गई , कलेक्टर द्वारा प्रदाय की गई खेल सामग्री को एसडीएम झाबुआ भास्कर गाचले के माध्यम से शासकीय मॉडल स्कूल राणापुर के छात्र-छात्राओं तक पहुंचाया गया । इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों को बैडमिंटन रैकेट , बैडमिंटन शटल कॉक, बैडमिंटन नेट , क्रिकेट किट बैग, क्रिकेट बैट (टेनिस) , क्रिकेट टेनिस बॉल , क्रिकेट स्टंप (लकड़ी एवं प्लास्टिक) , क्रिकेट बैट ग्रिप , क्रिकेट बैट ग्रिपर, प्लास्टिक कोड तथा फुटबॉल जैसी खेल सामग्री प्रदान की गई । इस दौरान तहसीलदार राणापुर हुकुमसिंह निंगवाल , जिला खेल अधिकारी  विजय सलाम एवं अन्य उपस्थित रहे , खेल सामग्री प्राप्त होने पर विद्यार्थियों में उत्साह देखा गया तथा उन्होंने कलेक्टर नेहा मीना के प्रति आभार व्यक्त किया ।

Releated Posts

झाबुआ – एसडीएम महेश मंडलोई की बड़ी कार्यवाही , अवैध कॉलोनी निर्माण करने पर सात लोगो पर एफआईआर दर्ज , खरीदी एवं बिक्री पर भी लगाई रोक ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – अनुभागीय अधिकारी राजस्व महेश मंडलोई द्वारा अवैध कॉलोनी निर्माण…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

झाबुआ – जर्जर भवन पर प्रशासन सख्त , नगर पालिका ने 13 दुकानों पर जड़े ताले , किया सील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – नगर पालिका परिषद द्वारा देर रात बस स्टैंड की…

ByByनयन टवली Jun 13, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top