संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

नरसिंहपुर – माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित होने वाली वार्षिक परीक्षा के अंतर्गत मंगलवार को कक्षा 12 वीं के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की गई । परीक्षा के सुचारु एवं व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर रजनी सिंह ने जिला मुख्यालय नरसिंहपुर के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया , कलेक्टर सिंह ने शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय , महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय , नरसिंह पब्लिक स्कूल और शासकीय नेहरू हायर सेकेंडरी स्कूल नरसिंहपुर का निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्थाओं का अवलोकन किया , निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों की बैठक व्यवस्था, उपस्थिति, सुरक्षा प्रबंधों आदि प्रक्रिया की जानकारी ली , कलेक्टर सिंह ने परीक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा संचालन में पूर्ण पारदर्शिता एवं अनुशासन बनाए रखा जाए तथा परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो , इसका विशेष ध्यान रखें ।










