संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

नरसिंहपुर – कलेक्टर रजनी सिंह ने जिले के बरमान स्थित वृद्धाश्रम का रविवार को निरीक्षण किया , उन्होंने यहां निवासरत वृद्धजनों से आत्मीयता से संवाद कर उनकी समस्याएं पूछी और निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए , कलेक्टर ने आश्रम की व्यवस्थाओं , वृद्धजनों के लिए मनोरंजन और स्वास्थ्य की जानकारी ली , कलेक्टर ने वृद्धजनों का नेत्र परीक्षण कर चश्मा प्रदान करने और भरण – पोषण अधिनियम के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिए , इस दौरान कलेक्टर ने वृद्धजनों को उपहार और मिठाईयां देकर उन्हें दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी , उन्होंने यहां पौधरोपण भी किया ।





