• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – केबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया के प्रयासों से , जिले को मिली बड़ी सौगात , 657. 23 करोड़ की लागत से होंगे विकास कार्य ।

झाबुआ – केबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया के प्रयासों से , जिले को मिली बड़ी सौगात , 657. 23 करोड़ की लागत से होंगे विकास कार्य ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – मप्र सरकार का बजट आदिवासी अंचल के लिए खास साबित हुआ। मंत्री निर्मला भूरिया के प्रयासों से झाबुआ में 657.23 करोड़ की लागत के 14 विकास कार्यों को मंजूरी मिली है। मंत्री निर्मला भूरिया लगातार झाबुआ जिले के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं । प्रदेश सरकार के बजट में भी उसकी झलक देखने को मिली , क्षेत्र में सड़क और पुल-पुलिया निर्माण के लिए सरकार ने भारी भरकम राशि का प्रावधान किया है। इस पर मंत्री निर्मला भूरिया ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा का आभार व्यक्त किया है ।

जनता का बजट , हर वर्ग का ध्यान रखा गया – बजट को लेकर मंत्री निर्मला भूरिया ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा- मोहन यादव सरकार ने बजट में हर वर्ग का खास ख्याल रखा है। इस बजट से विकास कार्यों को गति मिलेगी , यह बजट मध्य प्रदेश के विकास का रोडमैप है । किसानों , आम नागरिकों, महिलाओं, विद्युत उपभोक्ताओं और युवाओं सभी का ध्यान रखा गया है , कृषि के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रावधान किए गए हैं. यह साल कृषि को समर्पित है और किसान भाइयों के विकास के लिए मोहन यादव सरकार प्रतिबद्ध है। सरकार ने 2027 तक लाडली बहना की राशि बढ़ाने का अपना वादा दोहराते हुए बजट में योजना के लिए कुल 23 हजार 882 करोड़ का प्रावधन किया है ।

झाबुआ जिले में ये विकास कार्य हुए स्वीकृत :-

1 . ग्राम धतुरिया से माही नदी पर पुलिया एवं लाबरिया जिला धार तक 18 किमी मार्ग का निर्माण किया जाएगा। इसकी लागत 54 करोड़ रुपए है ।

2 .राजगढ़ – पारा – राणापुर – पिटोल तक 74.50 किमी टू लेन मार्ग का निर्माण होगा। इसकी लागत 225 करोड़ रुपए है ।

3 .एनएच -47 दत्तीगांव फाटे से उमरकोट – बोलासा – रायपुरिया टू लेन 28.80 किमी मार्ग निर्माण , कुल लागत 84 करोड़ रुपए है ।

4 . झाबुआ-कल्याणपुरा – रायपुरिया मार्ग पर ग्राम कदवाली में टूटी पुलिया का निर्माण किया जाएगा। इसकी लागत 2.77 करोड़ रुपए है ।

5 . एनएच -47 माछलिया-मृगारूंडी मार्ग पर उच्चस्तरीय पुल एवं मार्ग का निर्माण होगा। इसकी लागत 9.75 करोड़ है ।

6 . अगराल-हत्यादेली तक 4 किमी मार्ग का निर्माण किया जाएगा। जिसकी लगात 4 करोड़ है ।

7 . नवापाड़ा चर्च थांदला मार्ग एवं मियाटी-बहादुरपाड़ा तक 4 किमी मार्ग निर्माण होगा। जिसकी लगात 4 करोड़ है ।

8 . ग्राम खवासा से आंतरिक मार्ग व बेड़दा – रामनगर व्हाया कुड़वास और एसएच-18 डाबड़ी -बोड़ायता तक 2.50 किमी पहुंच मार्ग का निर्माण। लागत 2.50 करोड़ ।

9 . करड़ावद – चापलदा तक 4.72 किमी मार्ग का निर्माण किया जाएगा। इसकी लागत 4.72 करोड़ है ।

10 .भगोर  – हत्यादेली – पेटलावद 8 किमी मार्ग निर्माण। कुल लागत 12 करोड़ ।

11 . राजगढ़-पिटोल मार्ग ग्राम टांडी से समोई बाबादेव, देवल फलिया से एनएच 56 चंद्रशेखर आजाद नगर तक कुल 35.10 किमी मार्ग का निर्माण किया जाएगा। इसकी लागत 70 करोड़ है ।

12 . झाबुआ-रायपुरिया मार्ग (एमडीआर) कुल 34 किमी मार्ग निर्माण होगा। इसकी लागत 170 करोड़ है ।

13 . थांदला – लिमड़ी मार्ग के किमी 15/6 व किमी 24/6 पर पुल निर्माण कार्य किया जाएगा। इसकी लागत 6.54 करोड़ है ।

14.थांदला- लिमड़ी मार्ग के किमी 16/10, किमी 20/10 व किमी 23/4 पर पुल निर्माण कार्य किया जाएगा। इसकी लागत 7.95 करोड़ है ।

Releated Posts

झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट अचानक पहुँचे रायपुरिया उपार्जन केन्द्र , अव्यवस्थाओं पर मंडी प्रबंधक को जमकर फटकारा , थमाया नोटिस ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट द्वारा रायपुरिया मंडी स्थित…

झाबुआ – जनसुनवाई मे ग्रामीण ने कब्जा दिलवाने का दिया आवेदन , आज एसडीएम महेश मंडलोई ने दिलवा दिया गरीब को उसका हक ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट के साथ कंधे से कंधा मिलाकर…

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top