संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

झाबुआ – भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशानुसार फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण–2026 कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना की अध्यक्षता में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई । जिसमें राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को फोटो निर्वाचक नामावली की सॉफ्ट एवं हार्ड कॉपी प्रदाय की गई , बैठक में बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशानुसार फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण–2026 का कार्यक्रम चलाया जाकर संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) , सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ) AERO , बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर, अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों के माध्यम से कार्य किया गया ।

बैठक में बताया गया कि विधानसभा क्षेत्र 193–झाबुआ में 329151 , 194–थांदला में 277257 एवं 195–पेटलावद में 300685 मतदाताओं सहित जिले के कुल 9,07,093 मतदाताओं की मैपिंग वर्ष 2003 की नामावली से की गई । आयोग के निर्देशानुसार जिन मतदाताओं का नाम वर्ष 2003 की नामावली अथवा उनके परिवार के किसी सदस्य का नाम उस नामावली में दर्ज नहीं पाया गया, उन्हें “नो मैपिंग” की श्रेणी में रखा गया। विधानसभा क्षेत्र 193–झाबुआ में 1165, 194–थांदला में 500 एवं 195–पेटलावद में 303 , इस प्रकार जिले में कुल 1964 मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी । ऐसे प्रकरणों में संबंधित ईआरओ/एईआरओ द्वारा सुनवाई कर नाम यथावत रखने अथवा हटाने की कार्यवाही की गई , विशेष गहन पुनरीक्षण–2026 के अंतर्गत मतदाताओं के सत्यापन की कार्यवाही में विधानसभा क्षेत्र 193–झाबुआ में 19477, 194–थांदला में 13026 एवं 195–पेटलावद में 12936, इस प्रकार जिले में कुल 45,439 मतदाता अनुपस्थित, स्थानांतरित , मृत अथवा डुप्लीकेट पाए गए , जिनके नाम आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली से विलोपित किए गए । प्रारूप नामावली का प्रकाशन 23 दिसम्बर 2025 को किया गया, जिसमें जिले में कुल 8,61,654 मतदाता दर्ज थे , आयोग के कार्यक्रमानुसार 24 दिसम्बर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की गईं। इस दौरान 18 वर्ष पूर्ण करने वाले पात्र व्यक्तियों के नाम जोड़ने , स्थानांतरित एवं मृत मतदाताओं के नाम हटाने तथा आवश्यक संशोधन की कार्यवाही की गई । फॉर्म–6 के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 193–झाबुआ में 7166, 194–थांदला में 6570 एवं 195–पेटलावद में 7493, इस प्रकार जिले में कुल 21,229 नवीन मतदाताओं के नाम जोड़े गए , जिले की निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को किया गया, जिसके अनुसार विधानसभा क्षेत्र 193–झाबुआ में 3,17,068, 194–थांदला में 2,70,950 एवं 195–पेटलावद में 2,95,479, इस प्रकार जिले में कुल 8,83,497 मतदाता दर्ज हैं , कलेक्टर द्वारा बैठक में निर्देशित किया गया कि भविष्य में भी फॉर्म 6 , 7 एवं 8 के माध्यम से नामावली के सतत अद्यतन एवं शुद्धिकरण की कार्यवाही गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ की जाए तथा सभी संबंधित अधिकारी निर्धारित समय-सीमा में दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें , बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सहयोग की सराहना करते हुए आगामी कार्यक्रमों में भी सक्रिय सहभागिता बनाए रखने की अपेक्षा व्यक्त की गई। साथ ही कलेक्टर ने पूरी टीम को कुशलता एवं पारदर्शिता से विशेष गहन पुनरीक्षण की कार्यवाही संपन्न होने पर शुभकामना दी , बैटक में अपर कलेक्टर सी एस सोलंकी , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपालसिंह महोबिया, उप जिला निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार मण्डलोई , अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ भास्कर गाचले , राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।










