• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – एसपी शिवदयाल सिंह ने आगामी त्योहारों को लेकर ली बड़ी बैठक , माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश जारी ।

झाबुआ – एसपी शिवदयाल सिंह ने आगामी त्योहारों को लेकर ली बड़ी बैठक , माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश जारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – पुलिस अधीक्षक शिव दयाल सिंह द्वारा आगामी त्योहारों  भगोरिया हाट , होली , धुलेंडी , गल-चुल एवं रमजान के संबंध में तैयारियों की समीक्षा हेतु कंट्रोल रूम , झाबुआ में समस्त एसडीओपी, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई , आगामी त्योहारों के दौरान शांति , कानून-व्यवस्था एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से जिला झाबुआ पुलिस द्वारा सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकों के आयोजन के निर्देश दिए गए , बैठक में यातायात व्यवस्था , भगोरिया हाट स्थलों की व्यवस्थाएं , गेर आयोजन , भीड़ नियंत्रण , ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई । साथ ही सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने एवं विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए , निर्देशित किया गया कि यदि कोई असामाजिक तत्व हुड़दंग करते हुए पाया जाता है , तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी , भगोरिया स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखने के भी निर्देश दिए गए , ताकि छेड़छाड़, चोरी आदि घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके ।

Releated Posts

झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट अचानक पहुँचे रायपुरिया उपार्जन केन्द्र , अव्यवस्थाओं पर मंडी प्रबंधक को जमकर फटकारा , थमाया नोटिस ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट द्वारा रायपुरिया मंडी स्थित…

झाबुआ – जनसुनवाई मे ग्रामीण ने कब्जा दिलवाने का दिया आवेदन , आज एसडीएम महेश मंडलोई ने दिलवा दिया गरीब को उसका हक ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट के साथ कंधे से कंधा मिलाकर…

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top