• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – कृषि विज्ञान मेले का आयोजन , केबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया एवं कलेक्टर नेहा मीना ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ ।

झाबुआ – कृषि विज्ञान मेले का आयोजन , केबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया एवं कलेक्टर नेहा मीना ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत कृषि उद्यानिकी तकनीक विस्तारण एवं तिलहन मिशन के तहत दो दिवसीय जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेला 21 एवं 22 फरवरी 2026 को कृषि विज्ञान केंद्र, झाबुआ के प्रक्षेत्र परिसर में आयोजित किया जा रहा है । कार्यक्रम का शुभारंभ महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के मुख्य आतिथ्य एवं कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया , अतिथियों का अन्न-पट्टिका भेंट कर एवं बैज लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। अन्न-पट्टिका मानव जीवन में अन्न के महत्व एवं संपूर्ण जीवनचक्र के प्रतीक के रूप में भेंट की गई , मेले का उद्देश्य कृषकों को उन्नत कृषि तकनीकों, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, मूल्य संवर्धन, विपणन, सूक्ष्म सिंचाई (ड्रिप एवं स्प्रिंकलर), नरवाई प्रबंधन, तिलहनी-दलहनी फसलों के विस्तार तथा आधुनिक कृषि यंत्रों की जानकारी प्रदान करना रहा , मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 2026 को कृषि कल्याण वर्ष के रूप में विशेष रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है। इस वर्ष का कृषि मेला किसानों को आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनाने की दिशा में विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव किसानों की उन्नति और कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने हेतु निरंतर कार्य कर रहे हैं , उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसानों को पूर्ण लाभ नहीं मिल पाता, इसलिए शासन द्वारा विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने मिश्रित खेती की पारंपरिक पद्धति को भूमि की उर्वरता के लिए उपयोगी बताते हुए कहा कि वर्तमान में एकल फसल प्रणाली एवं रासायनिक उर्वरकों-कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से भूमि की गुणवत्ता एवं मानव स्वास्थ्य प्रभावित हो रहे हैं , उन्होंने कृषि सखियों एवं महिलाओं से आह्वान किया कि वे मेले में प्राप्त तकनीकों एवं ज्ञान को व्यवहार में लाएं तथा जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाकर स्वस्थ समाज एवं समृद्ध किसान के लक्ष्य को साकार करें , कलेक्टर नेहा मीना ने कहा कि किसान कृषि मेले में केवल अवलोकन तक सीमित न रहें, बल्कि शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ लें। उन्होंने बताया कि जिले में जैविक खेती को व्यापक रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है, जो मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्राथमिकताओं में शामिल है , उन्होंने जानकारी दी कि ग्राम खेडी के श्री विमल भाभोर को संभाग आयुक्त द्वारा इंदौर आमंत्रित किया गया है, जहां वे संभाग के किसानों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। कलेक्टर ने वैज्ञानिकों से अपेक्षा की कि वे स्थानीय भाषा में सरल एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान करें, ताकि अधिक से अधिक किसान तकनीकों को समझ सकें , उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को उन्नत कृषि एवं उद्यानिकी की ओर प्रेरित करना आवश्यक है, जिससे कृषि क्षेत्र में नवाचार एवं समृद्धि सुनिश्चित हो सके ।

फोटो 2

जीवन्त प्रदर्शनी का अवलोकन :- मेले में विभिन्न विभागों एवं निजी संस्थाओं द्वारा आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों को वैज्ञानिक खेती पद्धतियों , रसायनमुक्त उत्पादों के विक्रय, स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों एवं शासन की योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई । अतिथियों द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया ।

फोटो 3

कृषि सखी का सम्मान :- कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया द्वारा प्रश्न किया गया कि एक बीघा में सोयाबीन का कितना बीज बोया जाता है। ग्राम रुन्नी की कृषि सखी गंगा मेडा ने सही उत्तर 15 किलोग्राम दिया, जिस पर मंत्री द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी किसानों को जैविक खेती अपनाने का संकल्प भी दिलाया गया ।

हितलाभ वितरण :- किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग (आत्मा अंतर्गत) द्वारा ग्राम खेडी के श्री विमल भाभोर को बायो रिसोर्स सेंटर हेतु विभागीय सहायतित प्रमाण पत्र प्रदान किया गया । प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत ग्राम बनी के श्री चुन्नीलाल पाटीदार को 72,890 रुपये एवं ग्राम बोरपाडा के श्री नानजी-पूंजा को 49,014 रुपये की ड्रिप सिस्टम सहायता प्रदान की गई। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना “मेरी पॉलिसी मेरे हाथ” अंतर्गत रबी वर्ष 2025-26 हेतु धतुरिया के गुड्डू सिंह पडियार , नवापाड़ा के श्री रामचन्द्र राठौर एवं खेडी के श्री रमेश को फसल बीमा पॉलिसी वितरित की गई , उद्यानिकी विभाग द्वारा पालेडी की श्रीमती गेंदीबाई चोयल को छोटा ट्रैक्टर हेतु 1,80,000 रुपये, देवली के श्री पुना झाणिया को उच्च कोटि सब्जी खेती हेतु 1,87,500 रुपये तथा रजला की श्रीमती प्रियंका नलवाया को पीएमएफएमई अंतर्गत मिठाई-नमकीन इकाई हेतु 15,00,000 रुपये प्रदान किए गए । जामली के श्री शांतिलाल पाटीदार को राज्य स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी में प्रथम पुरस्कार हेतु प्रमाण पत्र प्रदान किया गया , पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा सजेली नरसिंहपुरा के श्री खुमानसिंह बारिया एवं श्रीमती रामली पाल तथा कालीदेवी के श्री जितेन्द्र किशोर भूरिया एवं श्री मनीष डुंगरिया भूरिया को बकरी पालन हेतु प्रत्येक को 46,474 रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई ।

नशामुक्ति शपथ :- कार्यक्रम के अंत में महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया द्वारा उपस्थित सभी को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई  , कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण , उप संचालक कृषि एन एस रावत, सहायक संचालक उद्यानिकी विभाग बहादुर सिंह चौहान , जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग आर एस बघेल सहित कृषि एवं सम्बद्ध विभाग का पूरा अमला , वैज्ञानिक , कृषि सखियां एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे ।

Releated Posts

झाबुआ – एसपी शिवदयाल सिंह ने आगामी त्योहारों को लेकर ली बड़ी बैठक , माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश जारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – पुलिस अधीक्षक शिव दयाल सिंह द्वारा आगामी त्योहारों  भगोरिया…

ByByनयन टवली Feb 21, 2026

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक , विशेष गहन पुनरीक्षण–2026 अन्तर्गत फोटो निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन संपन्न ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशानुसार फोटो निर्वाचक नामावली…

ByByनयन टवली Feb 21, 2026

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना के निर्देश पर बड़ी कार्यवाही , पनीर के नाम से बेचा जा रहा एनालॉग 180 किलोग्राम जप्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा…

ByByनयन टवली Feb 20, 2026

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना ने वीएचएसएनडी सत्र एवं खड़कुई , वडलीपाड़ा आंगनवाड़ी केंद्रों का किया आकस्मिक निरिक्षण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना द्वारा आज वडलीपाड़ा आंगनवाड़ी केंद्र में…

ByByनयन टवली Feb 17, 2026

झाबुआ – राष्ट्रीय स्तर की सोलो साइकिलिस्ट आशा मालवीय का , कलेक्टर नेहा मीना ने किया स्वागत /अभिनंदन ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर नेहा मीना द्वारा मध्यप्रदेश के…

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top