• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना की अपील गौकाष्ठ आधारित होलिका दहन अपनाएं , सार्वजनिक होलिका दहन कार्यक्रमों का निःशुल्क पंजीयन अधिक से अधिक कराए ।

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना की अपील गौकाष्ठ आधारित होलिका दहन अपनाएं , सार्वजनिक होलिका दहन कार्यक्रमों का निःशुल्क पंजीयन अधिक से अधिक कराए ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – होली का पावन पर्व आपसी प्रेम , भाईचारे , सामाजिक समरसता एवं हर्षोल्लास का प्रतीक है । मध्य प्रदेश शासन द्वारा इस वर्ष होली को पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक एकता के संदेश के साथ मनाने का निर्णय लिया गया है । इसी क्रम में जिले में “स्वच्छ एवं स्वस्थ होली” अभियान संचालित किया जा रहा है , कलेक्टर नेहा मीना ने जिलेवासियों , सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं , युवाओं तथा जनप्रतिनिधियों से अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की है । उन्होंने कहा कि होलिका दहन के अवसर पर लकड़ी के स्थान पर गोबर से निर्मित उपलों एवं गौकाष्ठ का उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है । प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित होगा , अभियान के अंतर्गत जिले में आयोजित किए जाने वाले सभी सार्वजनिक होलिका दहन कार्यक्रमों का निःशुल्क पंजीयन पंचायत एवं नगरीय निकायों के माध्यम से कराया जाना सुनिश्चित किया गया है । प्रशासन द्वारा अधिक से अधिक संस्थाओं से पंजीयन कर अभियान से जुड़ने एवं स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल होली मनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया है । पूर्णतः गौकाष्ठ आधारित होलिका दहन करने वाली संस्थाओं को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा तथा शासन की ओर से प्रोत्साहन भी प्रदान किया जाएगा , कलेक्टर ने नागरिकों से प्राकृतिक एवं हर्बल रंगों से होली खेलने , जल संरक्षण का विशेष ध्यान रखने, पशु-पक्षियों पर रंग न डालने तथा किसी भी प्रकार के हुड़दंग या असामाजिक गतिविधियों से दूर रहकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की है , उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप दें और होली के पर्व को स्वच्छ , सुरक्षित , पर्यावरण अनुकूल एवं सामाजिक समरसता के संदेश के साथ मनाकर जिले को एक सकारात्मक उदाहरण के रूप में स्थापित करें ।

गोबर के उपले एवं गौ-काष्ठ की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा उनके उपयोग को बढ़ावा देने के लिए जिलास्तर पर उपसंचालक, पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ. अमरसिंह दिवाकर (मो. 8319050715) को समन्वय अधिकारी बनाया गया है , इसी प्रकार अनुभाग स्तर पर भी समन्वय अधिकारियों की जिम्मेदारी दी गई है, जिनके माध्यम से गौ-काष्ठ एवं उपलों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। पेटलावद अनुभाग में डॉ. दिलीप निमामा (मो. 7987558624) एवं डॉ. रामलाल गणावा (मो. 8827867672), थांदला में डॉ. सुरेश गौड़ (मो. 9993362222), मेघनगर में डॉ. सुरेन्द्र रावत (मो. 7987376769), झाबुआ में डॉ. रमेश भूरिया (मो. 9926865602), जनपद पंचायत रामा में डॉ. कविता चौहान (मो. 7389548416) तथा जनपद पंचायत राणापुर में डॉ. अनिल दोहरे (मो. 7089081982) एवं डॉ. अनीता चौहान से आवश्यक समन्वय एवं संपर्क किया जा सकता है ।

पंजीयन हेतु गूगल शीट लिंक जारी किया गया है, जिसके माध्यम से अधिक से अधिक संस्थाएं अपना पंजीयन सुनिश्चित कर सकती हैं :- https://docs.google.com/spreadsheets/d/14BAUcnv1Y3X4RQtGRLP2QVvRIcXzuMLFOOwcSQ7xVKw/edit?usp=sharing�

Releated Posts

झाबुआ – जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर योगेश भरसट ने कृषकों के खेतों , आंगनवाड़ी , स्कूलों का किया निरिक्षण , बच्चों को भी पढ़ाया ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम…

ByByनयन टवली Sep 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top