संपादक नयन टवली की कलम से ✍️


नरसिंहपुर – कलेक्टर रजनी सिंह ने शुक्रवार को एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कठौतिया में वार्षिक परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया । उन्होंने ग्राम कठौतिया में किसानों के खेतों में जाकर चना और मसूर की फसलों का अवलोकन किया । कलेक्टर ने इसके बाद ग्राम पंचायत खुलरी में सुख-चैन नदी पर स्थित पुल , खुलरी से देगुवां तक लगभग 5 किलोमीटर लंबी निर्माणाधीन सड़क निर्माण कार्य , प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत लगभग 2.870 किलोमीटर लंबी बुधवारा से चिरचिरा तक नवनिर्मित सड़क मार्ग , आंगनबाड़ी केंद्र बुधवारा एवं प्राथमिक शाला बुधवारा का निरीक्षण किया । कलेक्टर ने ग्राम खुलरी में लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित लोक कल्याण सरोवर , ग्राम डोभी से मेहदा गांव तक 2 किलोमीटर लंबी सड़क तथा निर्माणाधीन पुल और ग्राम डोभी में लगभग 37 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल भवन का निरीक्षण किया , कलेक्टर रजनी सिंह ने लापरवाही पर कईयों को फटकार लगाई एवं नोटिस जारी किए , इस अवसर पर समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थिति रहे ।










