• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – राज्यपाल मंगू भाई पटेल के संभावित दौरे की तैयारियों को लेकर , कलेक्टर नेहा मीना एवं पुलिस अधीक्षक शिवदयाल सिंह ने हेलीपैड एवं कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण ।

झाबुआ – राज्यपाल मंगू भाई पटेल के संभावित दौरे की तैयारियों को लेकर , कलेक्टर नेहा मीना एवं पुलिस अधीक्षक शिवदयाल सिंह ने हेलीपैड एवं कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल के 12 मार्च को प्रस्तावित झाबुआ दौरे के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में कलेक्टर नेहा मीना एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने शनिवार को हेलीपैड एवं कृषि विज्ञान केंद्र परिसर का संयुक्त रूप से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए , निरीक्षण के दौरान कलेक्टर नेहा मीना ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्यपाल के दौरे को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण की जाएं तथा कार्यक्रम का आयोजन राज्यपाल के प्रोटोकॉल के अनुरूप गरिमामय एवं सुव्यवस्थित ढंग से किया जाए । उन्होंने हेलीपैड स्थल पर साफ-सफाई , समुचित बैरिकेडिंग, अस्थायी शौचालय , अग्निशमन वाहन (फायर टेंडर) , एम्बुलेंस तथा सुरक्षा व्यवस्था की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । साथ ही हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक मार्ग की मरम्मत, साफ-सफाई एवं आवश्यक संकेतकों की व्यवस्था करने को भी कहा , कलेक्टर ने कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया । उन्होंने मंचीय व्यवस्था , अतिथि दीर्घा, बैठक व्यवस्था , प्रदर्शनी स्थल, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर , अस्थायी अस्पताल, शौचालयों के समुचित प्रबंधन तथा पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम में आने वाले नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी मूलभूत व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से की जाएं , पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए , उन्होंने कहा कि राज्यपाल के दौरे के दौरान संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए तथा प्रोटोकॉल के अनुसार गार्ड ऑफ ऑनर की तैयारी की जाए। इसके साथ ही राज्यपाल के काफिले के सुचारू आवागमन, यातायात प्रबंधन तथा कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के समुचित इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए , इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान,अपर कलेक्टर सी एस सोलंकी , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रतिपाल सिंह महोबिया, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ श्री महेश मंडलोई एवं संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे तथा उन्हें अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए ।

Releated Posts

झाबुआ – जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर योगेश भरसट ने कृषकों के खेतों , आंगनवाड़ी , स्कूलों का किया निरिक्षण , बच्चों को भी पढ़ाया ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम…

ByByनयन टवली Sep 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top