• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर , कलेक्टर नेहा मीना का संदेश , जिले की सभी माताओं , बहनों एवं बेटियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएँ ।

झाबुआ – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर , कलेक्टर नेहा मीना का संदेश , जिले की सभी माताओं , बहनों एवं बेटियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएँ ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर कलेक्टर नेहा मीना ने जिले की सभी माताओं , बहनों एवं बेटियों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी है । उन्होंने अपने संदेश में कहा कि महिला शक्ति सृजन , संवेदनशीलता और संकल्प की अद्भुत प्रतीक है । एक महिला केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं , बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास की सशक्त धुरी भी है , कलेक्टर ने कहा कि जब एक बेटी शिक्षित होती है, तो एक पूरा परिवार और समाज शिक्षित एवं सशक्त बनता है । आज महिलाएँ शिक्षा, प्रशासन , विज्ञान , कृषि, उद्यमिता , खेल और सामाजिक नेतृत्व जैसे अनेक क्षेत्रों में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कर रही हैं। उनकी प्रतिभा , परिश्रम और दृढ़ संकल्प समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं , उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक दिवस का विषय नहीं, बल्कि एक सतत सामाजिक संकल्प है । महिला सशक्तिकरण केवल महिलाओं का विषय नहीं , बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है । हमें बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता देते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए । जब महिलाएँ सशक्त होती है, समाज और राष्ट्र भी सशक्त होता है ।

Releated Posts

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना ने चारोलीपाड़ा गौशाला का किया निरीक्षण , गौसंवर्धन एवं आजीविका को लेकर दिए आवश्यक निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – राज्य शासन द्वारा घोषित कृषि कल्याण वर्ष 2026 के…

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना ने किया संशोधन , शीतला सप्तमी का स्थानीय अवकाश अब 10 मार्च को ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना के आदेशानुसार शीतला सप्तमी के स्थानीय…

झाबुआ – एसडीएम महेश मंडलोई की कड़ी कार्यवाही , नामांतरण अटकाने और रिश्वत लेने वाले पटवारी पर गिरी गाज , तत्काल किया निलंबित ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – अनुभागीय अधिकारी राजस्व महेश मंडलोई द्वारा कड़ा ऐक्शन ,…

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top