• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता मे , स्कूल चले हम अभियान के तहत रामा में जिला स्तरीय प्रवेशोत्सव संपन्न ।

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता मे , स्कूल चले हम अभियान के तहत रामा में जिला स्तरीय प्रवेशोत्सव संपन्न ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर “स्कूल चले हम अभियान” के  अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामा में जिला स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम उत्साह एवं गरिमा के साथ आयोजित किया गया । कार्यक्रम में कलेक्टर नेहा मीना ने नव-प्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें एवं साइकिलें वितरित कीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया , कलेक्टर नेहा मीना ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन का माध्यम नहीं, बल्कि एक सशक्त समाज और उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है । उन्होंने “जनसंख्या लाभांश” का उल्लेख करते हुए कहा कि देश की इस शक्ति का सही उपयोग तभी संभव है जब युवा शिक्षित, कुशल एवं आत्मविश्वासी हों। विद्यार्थियों में निरंतर अभ्यास की आदत विकसित करने तथा सह-पाठयक्रम गतिविधियों के माध्यम से उनका आत्मविश्वास बढ़ाने पर भी उन्होंने जोर दिया । कलेक्टर ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यालयों में अनुशासन को प्राथमिकता देने की बात कही, क्योंकि अनुशासन ही सफलता की कुंजी है , उन्होंने गत वर्ष के शैक्षणिक परिणामों का उल्लेख करते हुए बताया कि रामा ब्लॉक जिले में प्रथम स्थान पर रहा , जो शिक्षकों एवं प्राचार्यों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है । उन्होंने निर्देश दिए कि इस उत्कृष्ट कार्यप्रणाली को अन्य ब्लॉकों में भी अपनाया जाए, ताकि पूरे जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित हो सके । उन्होंने कमजोर प्रदर्शन वाले विद्यालयों के गहन विश्लेषण एवं सुधारात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए। साथ ही कक्षा 5वीं एवं 8वीं के उत्कृष्ट परिणामों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शिक्षकों को श्रेय दिया और 10वीं व 12वीं के बेहतर परिणामों की आशा जताई , कलेक्टर ने विद्यालयों में पाठ्यपुस्तकों के समयबद्ध वितरण के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। उन्होंने विशेष रूप से कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए नियमित करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित करने पर बल दिया, जिससे वे अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुसार उचित दिशा में आगे बढ़ सकें , प्रदेश से नियुक्त ओआईसी श्री मौर्य ने जानकारी दी कि शासन के निर्देशानुसार 1 से 4 अप्रैल तक चार दिवसीय प्रवेशोत्सव आयोजित किया जाएगा । इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक, एलुमनी सम्मान एवं “भविष्य से भेंट” जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर विद्यार्थियों के अनिवार्य नामांकन पर भी जोर दिया , जिला शिक्षा अधिकारी आर. एस. बामनिया ने बताया कि प्रवेशोत्सव विद्यार्थियों के लिए उत्साह और उमंग का अवसर है। उन्होंने कहा कि जिले में साइकिल एवं पाठ्यपुस्तक वितरण समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जाएगा । उन्होंने बताया कि एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर पंजीयन संख्या 1,90,668 तक पहुंच चुकी है, जिसे शीघ्र ही 100 प्रतिशत पूर्ण किया जाएगा। साथ ही उन्होंने अपार आईडी (APAR ID) के महत्व पर भी प्रकाश डाला ।

फोटो 2

विद्यार्थी एवं अभिभावक संवाद आयोजित :- कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें अपने रुचि एवं क्षमता के अनुसार करियर चयन के लिए प्रेरित किया। इस दौरान छात्र उज्जवल दिवाकर ने भारतीय सेना में जाने की इच्छा व्यक्त की, जिस पर कलेक्टर ने उसकी सराहना करते हुए उसे अनुशासन एवं परिश्रम के साथ लक्ष्य प्राप्ति हेतु प्रेरित किया , अभिभावक संवाद के दौरान ग्राम आंबा के श्री बाबू सिंह बरिया ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने बच्चों को शिक्षित किया। उन्होंने अन्य अभिभावकों से भी बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया ।

नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत कर निःशुल्क पाठ्यपुस्तक एवं साइकिल वितरित :- कार्यक्रम में कक्षा पहली के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा उन्हें निःशुल्क पाठ्यपुस्तक एवं बैग वितरित किए गए । वहीं कक्षा 6वीं के विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिलें प्रदान की गईं , इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान , सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सुप्रिया बिसेन , डीपीसी रालुसिंह सिंगार , अन्य अधिकारी कर्मचारी, प्राचार्य , शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।

Releated Posts

झाबुआ – इंस्टाग्राम पर लाइव आत्महत्या करने से पहले पहुँच गई पुलिस , तत्परता के साथ बचाई युवक की जान ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – दिनांक 1 अप्रैल 2026 को शाम झाबुआ पुलिस की…

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना ने आदेश किया जारी , नलकूप खनन पर प्रतिबंध , उल्लंघन करने पर होंगी कड़ी कार्यवाही ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी  नेहा मीना द्वारा कार्यपालन यंत्री,…

ByByनयन टवली Mar 31, 2026

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना ने जिले वासियो से की अपील , अफवाहों पर ध्यान न दें और संयम बनाए रखें , पर्याप्त ईंधन उपलब्ध ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – जिला कलेक्टर नेहा मीना ने आम नागरिकों से अपील…

ByByनयन टवली Mar 25, 2026

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना ने , लोकायुक्त प्रकरण में आयुष विभाग की सहायक ग्रेड-2 पंवार को किया निलंबित ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना द्वारा विशेष पुलिस स्थापना , लोकायुक्त…

ByByनयन टवली Mar 22, 2026

झाबुआ – अपनी ही दुकान पर युवक ने लगाई फांसी , कारण अज्ञात , पुलिस जांच मे जुटी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – नगर मे रहने वाले विक्की पंवार नामक युवक ने…

ByByनयन टवली Mar 22, 2026

झाबुआ – करवड़ के समीप चवरापाड़ा में हुआ हादसा , थ्रेसर मशीन में फ़सने से युवक की दर्दनाक मौत ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – कुछ देर पहले करवड़ पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत…

ByByनयन टवली Mar 21, 2026

झाबुआ – कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नेहा मीना का अपराधियों पर ऐक्शन , दो अपराधियों को छह माह के लिए किया जिला बदर ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नेहा मीना द्वारा मध्यप्रदेश राज्य…

ByByनयन टवली Mar 20, 2026

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top