संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

झाबुआ – दिनांक 1 अप्रैल 2026 को शाम झाबुआ पुलिस की एक और साहसिक लेकिन संवेदनशील त्वरित कार्यवाही से अपनी जान देने जा रहे युवक की जान बचा ली गई , एक स्थानीय इंस्टाग्राम के यूजर 25 वर्षीय युवक का लाइव आत्महत्या करने का प्रयास करते हुए वीडियो साइबर सेल के द्वारा डिटेक्ट किया गया , घटना की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक झाबुआ शिव दयाल सिंह द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया तथा संबंधित युवक को बचाने हेतु तत्काल कार्ययोजना तैयार को गई , कंट्रोल रूम से एक डेडिकेटेड टीम व्यथित युवक को कुछ देर तक वार्तालाप में व्यस्त करने में लगाई गई,उसी समय विभिन्न दिशाओं से अलग अलग टीमें एक साथ पीड़ित व्यक्ति के घर की तरफ़ आहिस्ता से उतारी गई , इससे पहले की व्यक्ति आत्महत्या के लिए अपना कदम उठाता,पुलिस वहाँ पहुँच गई और व्यथित युवक को समझाईश देकर उस जगह से लेकर आगयी , युवक को विस्तृत काउंसलिंग दी गई तथा उसके परिजनों को भी समझाईश दी गई।इस प्रकार एक 25 वर्षीय युवक की जान बचा ली गई , इस साहसिक कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हज़ार रुपए के नगद इनाम की घोषणा भी टीम को को गई है ।










