• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – प्रभारी मंत्री विजय शाह 6 अप्रेल को जिले के दौरे पर , अधिकारीयों ने किया कार्यक्रम स्थल का निरिक्षण ।

झाबुआ – प्रभारी मंत्री विजय शाह 6 अप्रेल को जिले के दौरे पर , अधिकारीयों ने किया कार्यक्रम स्थल का निरिक्षण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – जनजातीय कार्य , लोक परिसंपत्ति प्रबंधन एवं भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह की अध्यक्षता में दिनांक 06 अप्रैल 2026 को पीजी कॉलेज परिसर स्थित सभागार में आयोजित होने वाले संकल्प से समाधान अभियान के समापन कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान द्वारा लिया गया , निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाओं का सूक्ष्मता से अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । उन्होंने मंच व्यवस्था , बैठक व्यवस्था एवं हितग्राहियों की  बैठक सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए । साथ ही कार्यक्रम स्थल पर आयोजित की जाने वाली प्रदर्शनी एवं हेल्थ कैंप के सुव्यवस्थित संचालन पर विशेष ध्यान देने को कहा , मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने फायर एवं इलेक्ट्रिक सेफ्टी , ट्रैफिक प्रबंधन , पेयजल की समुचित व्यवस्था, अस्थायी अस्पताल की स्थापना तथा साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित विभागों को दिए । उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और प्रत्येक व्यवस्था समय-सीमा में पूर्ण की जाए, ताकि कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हो सके , इसे दौरान अपर कलेक्टर सी एस सोलंकी , अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ महेश कुमार मंडलोई , डिप्टी कलेक्टर रीतिका पाटीदार एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Releated Posts

झाबुआ – जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर योगेश भरसट ने कृषकों के खेतों , आंगनवाड़ी , स्कूलों का किया निरिक्षण , बच्चों को भी पढ़ाया ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम…

ByByनयन टवली Sep 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top