• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना के निर्देश पर , घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यवसायिक दुरुपयोग के विरुद्ध कार्यवाही , 17 सिलेंडर जप्त ।

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना के निर्देश पर , घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यवसायिक दुरुपयोग के विरुद्ध कार्यवाही , 17 सिलेंडर जप्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार जिले के समस्त अनुभागों में राजस्व विभाग एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक प्रयोजन में दुरुपयोग किए जाने के विरुद्ध सघन कार्यवाही की गई। इस दौरान जिले के विभिन्न स्थानों से घरेलू गैस सिलेंडर जप्त कर संबंधित प्रकरण दर्ज किए गए , झाबुआ में शनि मंदिर के पास स्थित देवझिरी गैस एजेंसी पर सिलेंडर रिफिल करते हुए पाए जाने पर 2 व्यवसायिक खाली, 1 आंशिक भरा एवं 3 घरेलू (14.2 किलोग्राम) खाली सिलेंडर तथा 1 (5 किलोग्राम) सिलेंडर जप्त किया गया। जप्त सिलेंडरों को थोक उपभोक्ता भंडार गैस एजेंसी की सुपुर्दगी में दिया गया , तहसील मेघनगर क्षेत्र में अमरशांति होटल (अस्पताल चौराहा) एवं नवदुर्गा मिष्ठान भंडार (साईं चौराहा) से 2 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त कर प्रकरण निर्मित किए गए , तहसील पेटलावद क्षेत्र में रायपुरिया , करडावद एवं पेटलावद शहर के ऋतुराज होटल (बदनावर रोड), संतोष ढाबा (करडावद) एवं श्रीनाथ फैमिली रेस्टोरेंट से कुल 4 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किए गए , थांदला क्षेत्र में नयन ढाबा (पेटलावद रोड) , डामोर बिरयानी सेंटर एवं रौनक रेस्टोरेंट (थांदला बस स्टैंड) से 3 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किए गए , राणापुर क्षेत्र में जायका रेस्टोरेंट एवं सालसा होटल से 1-1 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किए गए , इस प्रकार जिले में कुल 11 होटल एवं प्रतिष्ठानों से 17 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किए गए हैं। प्रशासन द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रखी जाएगी ।

Releated Posts

झाबुआ – जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर योगेश भरसट ने कृषकों के खेतों , आंगनवाड़ी , स्कूलों का किया निरिक्षण , बच्चों को भी पढ़ाया ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम…

ByByनयन टवली Sep 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top