• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – एसडीएम महेश मंडलोई ने कल्याणपूरा हॉस्पिटल का किया निरिक्षण , HPV टीकाकरण व्यवस्था का जायजा लेकर , दिए आवश्यक निर्देश ।

झाबुआ – एसडीएम महेश मंडलोई ने कल्याणपूरा हॉस्पिटल का किया निरिक्षण , HPV टीकाकरण व्यवस्था का जायजा लेकर , दिए आवश्यक निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – एसडीएम महेश मंडलोई ने कल्याणपुरा हॉस्पिटल का निरीक्षण किया , एवं HPV टीकाकरण व्यवस्था का जायजा लिया , एसडीएम ने बीएमओ को आवश्यक निर्देश देते हुए नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने तथा अधिक से अधिक बालिकाओं को अभियान से जोड़ने के निर्देश दिए , एसडीएम ने कहा कि नवीन शिक्षण सत्र 1 अप्रैल से प्रारंभ हो चुका है , अतः 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को स्कूलों एवं छात्रावासों के माध्यम से चिन्हित कर टीकाकरण हेतु प्रेरित किया जाए । उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिक्षण संस्थाओं से समन्वय स्थापित कर प्रभावी मोबिलाइजेशन किया जाए , जिससे लक्ष्य की समय पर पूर्ति सुनिश्चित हो सके , निरीक्षण के दौरान टीकाकरण के लिए उपस्थित बालिकाओं से संवाद किया , एसडीएम मंडलोई ने हॉस्पिटल मे अन्य और कई व्यवस्था का निरिक्षण भी किया एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने एवं अच्छी साफ सफाई रखने के निर्देश दिए ।

Releated Posts

झाबुआ – एसडीएम महेश मंडलोई की बड़ी कार्यवाही , अवैध कॉलोनी निर्माण करने पर सात लोगो पर एफआईआर दर्ज , खरीदी एवं बिक्री पर भी लगाई रोक ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – अनुभागीय अधिकारी राजस्व महेश मंडलोई द्वारा अवैध कॉलोनी निर्माण…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

झाबुआ – जर्जर भवन पर प्रशासन सख्त , नगर पालिका ने 13 दुकानों पर जड़े ताले , किया सील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – नगर पालिका परिषद द्वारा देर रात बस स्टैंड की…

ByByनयन टवली Jun 13, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top