संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

झाबुआ – कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी नेहा मीना की अध्यक्षता में जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई । बैठक में जिले मं आगामी जनगणना कार्यों की तैयारियों, प्रशिक्षण व्यवस्था एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए , बैठक के दौरान बताया गया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार जिले में 01 मई 2026 से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग सेंसस) का कार्य संचालित किया जाएगा । इस महत्वपूर्ण कार्य के सफल क्रियान्वयन हेतु 15 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 तक जिले के समस्त चार्ज स्तरों पर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को फील्ड ट्रेनर्स द्वारा चरणबद्ध प्रशिक्षण दिया जाएगा , प्रशिक्षण के माध्यम से कर्मचारियों को सर्वेक्षण की प्रक्रिया , डेटा संकलन की विधि , ऐप एवं पोर्टल के सही उपयोग एवं तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी जाएगी , जिससे कार्य को त्रुटिरहित एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जा सके।जिले में इस कार्य के लिए कुल 41 फील्ड ट्रेनर्स नियुक्त किए गए हैं , जो विभिन्न चार्ज क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्रदान करेंगे , कलेक्टर नेहा मीना ने निर्देश दिए कि प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए तथा आवश्यकता होने पर प्रशिक्षण अवधि में वृद्धि कर सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को कार्य की पूर्ण समझ विकसित कराई जाए । उन्होंने यह भी कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी और सभी संबंधित अधिकारी पूरी जिम्मेदारी एवं समन्वय के साथ कार्य करें , कलेक्टर ने एचएलबी (हाउस लिस्टिंग ब्लॉक) की प्रगति की समीक्षा करते हुए संतोष व्यक्त किया कि जिले में यह कार्य 100 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी चरणों में भी इसी प्रकार की दक्षता एवं समन्वय बनाए रखें , बैठक में अपर कलेक्टर सी.एस. सोलंकी , सहायक कलेक्टर आशीष कुमार , अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ महेश मण्डलोई , अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थांदला भास्कर गाचले , अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेघनगर सुश्री अवनधती प्रधान सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।










