• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – नवागत कलेक्टर योगेश तुकाराम भरसट ने , प्राचीन दक्षिणमुखी कालका मंदिर एवं संकट मोचन हनुमान मंदिर में दर्शन किए ।

झाबुआ – नवागत कलेक्टर योगेश तुकाराम भरसट ने , प्राचीन दक्षिणमुखी कालका मंदिर एवं संकट मोचन हनुमान मंदिर में दर्शन किए ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
वीडियो

झाबुआ – नवागत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के झाबुआ आगमन पर उन्होंने सपरिवार सर्वप्रथम जिले के आस्था केंद्र प्राचीन दक्षिणमुखी कालका मंदिर पहुंचकर माता कालका के दर्शन किए । यहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर जिले की सुख-समृद्धि , शांति एवं सर्वांगीण विकास की कामना की। मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ पूजा की गई, जिसमें स्थानीय पुजारी एवं श्रद्धालु भी उपस्थित रहे। दक्षिणमुखी कालका मंदिर अपनी धार्मिक मान्यता एवं ऐतिहासिक महत्व के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखता है , इसके पश्चात कलेक्टर डॉ. भरसट ने श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर पहुंचकर भगवान हनुमान के दर्शन किए एवं पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने जनकल्याण एवं प्रशासनिक दायित्वों के सफल निर्वहन हेतु प्रार्थना की , इसके उपरांत गेल रेस्ट हाउस में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान, अपर कलेक्टर श्री सी.एस. सोलंकी, सहायक कलेक्टर श्री आशीष कुमार, एसडीएम झाबुआ श्री महेश कुमार मण्डलोई, एसडीएम थांदला श्री भास्कर गाचले सहित अन्य अधिकारी – कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया , नवागत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट सोमवार को विधिवत रूप से कलेक्टर पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे ।

Releated Posts

झाबुआ – प्रदेश युवा मोर्चा ने दी बड़ी जिम्मेदारी , कमल डामोर बने जनजातीय सह प्रभारी , जिले में हर्ष का माहौल ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा घोषित प्रदेश कार्यकारिणी में…

ByByनयन टवली Apr 11, 2026

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना को शिवनी , योगेश तुकाराम भरसट को सोपी गईं जिले की कमान ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – आज मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आईएएस तबादला सूची…

झाबुआ – एसडीएम महेश मंडलोई ने कल्याणपूरा हॉस्पिटल का किया निरिक्षण , HPV टीकाकरण व्यवस्था का जायजा लेकर , दिए आवश्यक निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – एसडीएम महेश मंडलोई ने कल्याणपुरा हॉस्पिटल का निरीक्षण किया…

झाबुआ – ग्राम आमली फलिया के पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या , क्षेत्र में सनसनी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ –  जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम आमली फलिया…

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना की सार्थक सुनवाई , दिव्यांग को व्हीलचेयर , चार लोगो को आर्थिक साहयता प्रदान ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना द्वारा मंगलवार को जिला मुख्यालय पर…

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना के निर्देश पर , घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यवसायिक दुरुपयोग के विरुद्ध कार्यवाही , 17 सिलेंडर जप्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार जिले के समस्त अनुभागों…

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top