• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – कलेक्टर योगेश तुकाराम भरसट ने ली अधिकारीयों की बैठक , सख्त निर्देश कागजो पर नहीं ग्राउंड पर काम करे , लापरवाही नहीं चलेगी ।

झाबुआ – कलेक्टर योगेश तुकाराम भरसट ने ली अधिकारीयों की बैठक , सख्त निर्देश कागजो पर नहीं ग्राउंड पर काम करे , लापरवाही नहीं चलेगी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – नवागत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत कलेक्टर सभा कक्ष में जिले के समस्त विभागों के अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक आयोजित की । बैठक का उद्देश्य विभागीय कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त करना एवं आगामी कार्यों की रूपरेखा तय करना रहा , बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों से क्रमवार परिचय प्राप्त किया तथा उनके विभागों में संचालित योजनाओं , प्रमुख गतिविधियों एवं प्रगति की जानकारी ली । इसके पश्चात उन्होंने आगामी माह की कार्ययोजना , निर्धारित लक्ष्यों एवं प्राथमिकताओं के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए , कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में लक्ष्यों की पूर्ति करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग अपनी कार्ययोजना को स्पष्ट, व्यवहारिक एवं परिणामोन्मुख बनाए , जिससे आमजन को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके , बैठक में कलेक्टर ने विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि आपसी तालमेल से कार्य करने पर ही प्रशासनिक कार्यों में गति एवं गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सकती है । उन्होंने नागरिकों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण तथा जन शिकायतों के प्रभावी समाधान पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए , कलेक्टर ने यह भी कहा कि अधिकारी नियमित रूप से अपने कार्यों की समीक्षा करें तथा फील्ड विजिट के माध्यम से योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का आंकलन करें। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे आगामी माह के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु ठोस रणनीति तैयार कर निर्धारित समयावधि में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करें , बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्रसिंह चौहान , अपर कलेक्टर सी. एस. सोलंकी , अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावाद तनुश्री मीणा , सहायक कलेक्टर आशीष कुमार, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अक्षयसिंह मरकाम , संयुक्त कलेक्टर विजय कुमार मंडलोई , अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ महेश मंडलोई , अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थान्दला भास्कर गाचले , अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेघनगर अवनधती प्रधान , डिप्टी कलेक्टर्स , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Releated Posts

झाबुआ – जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर योगेश भरसट ने कृषकों के खेतों , आंगनवाड़ी , स्कूलों का किया निरिक्षण , बच्चों को भी पढ़ाया ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम…

ByByनयन टवली Sep 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top