• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट के ऐक्शन मोड़ से , प्रशासनिक गलियारों मे हड़कंप , रामा ब्लॉक मे छात्रावास निरिक्षण पर पहुँचे , बीईओ और वार्डन को थमाया नोटिस ।

झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट के ऐक्शन मोड़ से , प्रशासनिक गलियारों मे हड़कंप , रामा ब्लॉक मे छात्रावास निरिक्षण पर पहुँचे , बीईओ और वार्डन को थमाया नोटिस ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – पदभार ग्रहण करते ही कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ऐक्शन मोड़ मे नजर आ रहे है , पहले जिला अस्पताल फिर अचानक रामा बालक छात्रावास पहुंचने से प्रशासनिक गलियारों मे हड़कंप मच गया है , कलेक्टर ने जनजातीय सीनियर उ. बालक छात्रावास रामा का औचक निरीक्षण किया , निरीक्षण के दौरान छात्रावास में एक भी छात्र उपस्थित नहीं पाए जाने पर कलेक्टर ने गहरी नाराज़गी व्यक्त की , कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विद्यार्थियों को अगले दिवस तक छात्रावास में अनिवार्य रूप से उपस्थित कराया जाए । साथ ही विद्यार्थियों के अभिभावकों को समझाइश देने एवं काउंसलिंग करने के निर्देश दिए गए, ताकि उन्हें अवगत कराया जा सके कि अप्रैल माह में भी कक्षाओं का नियमित संचालन किया जा रहा है , कलेक्टर ने एसडीएम झाबुआ को छात्रावास में विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही रामा क्षेत्र के अन्य छात्रावासों में भी विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। निरीक्षण के दौरान पाई गई लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने बीईओ रामा एवं संबंधित छात्रावास वार्डन को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए , कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों की शिक्षा एवं उपस्थिति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा इस संबंध में सतत निगरानी रखी जाएगी , इस दौरान सहायक कलेक्टर आशीष कुमार , अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ महेश मंडलोई उपस्थिति थे ।

Releated Posts

झाबुआ – एसडीएम महेश मंडलोई की बड़ी कार्यवाही , अवैध कॉलोनी निर्माण करने पर सात लोगो पर एफआईआर दर्ज , खरीदी एवं बिक्री पर भी लगाई रोक ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – अनुभागीय अधिकारी राजस्व महेश मंडलोई द्वारा अवैध कॉलोनी निर्माण…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

झाबुआ – जर्जर भवन पर प्रशासन सख्त , नगर पालिका ने 13 दुकानों पर जड़े ताले , किया सील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – नगर पालिका परिषद द्वारा देर रात बस स्टैंड की…

ByByनयन टवली Jun 13, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top