• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – पत्नी के कंधे पर पति को बैठाकर गांव में घुमवाया , अमानवीय कृत्य के वाइरल वीडियो पर पुलिस का ऐक्शन , 4 को भेजा जेल ।

झाबुआ – पत्नी के कंधे पर पति को बैठाकर गांव में घुमवाया , अमानवीय कृत्य के वाइरल वीडियो पर पुलिस का ऐक्शन , 4 को भेजा जेल ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – थाना काकनवानी क्षेत्र के ग्राम बालवासा में महिला के साथ अभद्र एवं अमानवीय कृत्य का वीडियो सोशल मिडिया पर वाइरल हुआ था , जानकारी अनुसार महिला पर किसी और के साथ भागने के कथित आरोप के बाद परिजनों द्वारा महिला के साथ मारपीट करते हुए उसके पति को जबरन महिला के कंधे पर बैठाकर गांव में घुमाया जाना पाया गया एवं महिला का मुंडन भी किया गया , वीडियो वाइरल होने ने बाद पुलिस ने 10 लोगो के खिलाफ थाना काकनवानी में तत्काल कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत अपराध क्रमांक 96/2026 धारा 74, 76, 85, 296(ए), 115(2), 351(3), एवं 3(5) मे एफआईआर दर्ज की एवं 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया गया ।

जेल भेजे गए चार आरोपियों के नाम :-

1 . सूर्या पिता रसिया डामोर, निवासी ग्राम पलाशडोर
2 . दिलीप पिता बाबू भूरिया, निवासी ग्राम बालवासा
3 . बाबू भूरिया पिता गोवर्धन, निवासी ग्राम बालवासा
4 . शैलेश पिता परथिग भूरिया, निवासी ग्राम बालवासा

पुलिस का साफ संदेश है की कानून तथा महिला सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा । ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

Releated Posts

झाबुआ – जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर योगेश भरसट ने कृषकों के खेतों , आंगनवाड़ी , स्कूलों का किया निरिक्षण , बच्चों को भी पढ़ाया ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम…

ByByनयन टवली Sep 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top