• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट ने गेहूं उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण , व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश ।

झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट ने गेहूं उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण , व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
फोटो 2

झाबुआ – कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने जिले में गेहूं उपार्जन की स्थिति का जायजा लेते हुए आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था मर्यादित रायपुरिया एवं बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसायटी मर्या. (बी. पेक्स) झकनावदा का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने उपार्जन की अद्यतन स्थिति, स्लॉट बुकिंग व्यवस्था , उपार्जन केंद्रों पर उपलब्ध तोल कांटों की संख्या एवं उनकी क्षमता की विस्तृत जानकारी ली , निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने उपार्जन केंद्रों पर उपस्थित किसानों से सीधे संवाद कर व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने किसानों से पेयजल, छाया एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली । बढ़ते तापमान को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों के लिए ORS एवं छाछ जैसे पेय पदार्थों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए , कलेक्टर ने उपार्जन केंद्रों पर स्वयं जाकर गेहूं तौलने की प्रक्रिया तथा बारदानों में भंडारण की व्यवस्था का निरीक्षण किया । उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपार्जित गेहूं का समय पर उठाव सुनिश्चित किया जाए , ताकि केंद्रों पर अनावश्यक भंडारण की स्थिति न बने , स्लॉट बुकिंग से संबंधित समस्याओं पर चर्चा करते हुए कलेक्टर ने किसानों को अवगत कराया कि शासन स्तर से 24 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग विंडो खुली रखी गई है। साथ ही एक तोल कांटे पर प्रतिदिन 1000 क्विंटल की सीमा को बढ़ाकर 1500 क्विंटल कर दिया गया है, जिससे अधिक मात्रा में उपार्जन संभव हो सकेगा , कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपार्जन कार्य पारदर्शिता एवं सुचारू रूप से संपन्न हो , इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं ।

Releated Posts

झाबुआ – एसडीएम महेश मंडलोई की बड़ी कार्यवाही , अवैध कॉलोनी निर्माण करने पर सात लोगो पर एफआईआर दर्ज , खरीदी एवं बिक्री पर भी लगाई रोक ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – अनुभागीय अधिकारी राजस्व महेश मंडलोई द्वारा अवैध कॉलोनी निर्माण…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

झाबुआ – जर्जर भवन पर प्रशासन सख्त , नगर पालिका ने 13 दुकानों पर जड़े ताले , किया सील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – नगर पालिका परिषद द्वारा देर रात बस स्टैंड की…

ByByनयन टवली Jun 13, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top