• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – आदिवासी समाज सुधारक संघ ने की कलेक्टर योगेश भरसट से मुलाक़ात , D3 के नियमों को सख्ती से लागु करने की रखी मांग ।

झाबुआ – आदिवासी समाज सुधारक संघ ने की कलेक्टर योगेश भरसट से मुलाक़ात , D3 के नियमों को सख्ती से लागु करने की रखी मांग ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – D3 डीजे , दहेज , दारू यह तीन चीजे आदिवासी समाज के उत्थान मे सबसे बड़ा रोड़ा है , सदियों मे इन तीनो चीजों के उपयोग से परिवार कर्जे मे भी धसा चले जाता है , पिछले साल समाजिक कार्यकर्ताओ और प्रशासन ने इस मुहीम को सार्थक करने मे कड़ी मेहनत की और कही न कही इसका परिणाम भी देखने को मिला , पर इस साल फिर से हालात जस के तस बन गए और दहेज , दारू , डीजे फिर से शुरू हो गया , आज आदिवासी समाज सुधारक संघ कलेक्टर कार्यलय पहुंचा जहाँ उन्होंने नवागत कलेक्टर योगेश भरसट से मुलाक़ात कर D3 पर सकारात्मक चर्चा की , संघ द्वारा D3 मतलब दहेज , दारू , डीजे पर रोक लगाने एवं समाज हितेषी इस अभियान को प्रसाशनिक मदद से और कठोर कार्यवाही से सख्ती से लागु करने की मांग रखी , संघ के कार्यकर्ताओ ने कलेक्टर को बताया की यह तीनो चीजे हमारे समाज को कर्ज की खाई मे धकेल रही है , यदि इस कुप्रथा पर सख्ती नहीं की गईं तो समाज दिशा भटक जाएगा एवं इसका खामियाजा आने वाली पीढ़ी को भुकतना पड़ेगा , कलेक्टर भरसट ने कहा की मे आज ही एसपी सहाब सहित अपर कलेक्टर एवं सभी एसडीएम के साथ मीटिंग करके इसपर जल्द ही कार्य शुरू करुँगा , समाज अगर आगे बड़े और सफलता पाए एवं समाज से यह गलत प्रथा समाप्त हो तो मुझे बड़ी खुशी होगी मे आप लोगो का पूरा साथ दूंगा ।

Releated Posts

झाबुआ – जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर योगेश भरसट ने कृषकों के खेतों , आंगनवाड़ी , स्कूलों का किया निरिक्षण , बच्चों को भी पढ़ाया ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम…

ByByनयन टवली Sep 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top