• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट ने नगर पालिका का किया औचक निरीक्षण , व्यवस्थाओं में सुधार एवं स्वच्छता पर दिया विशेष जोर ।

झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट ने नगर पालिका का किया औचक निरीक्षण , व्यवस्थाओं में सुधार एवं स्वच्छता पर दिया विशेष जोर ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
वीडियो

झाबुआ – कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने आज नगर पालिका का औचक भ्रमण कर कार्यालयीन व्यवस्थाओं एवं नगर की स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के कार्यों की बारीकी से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए , कलेक्टर ने नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर समग्र आईडी, पात्रता पर्ची एवं संबल योजनाओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों की स्थिति एवं उनकी प्रक्रिया का विस्तार से अवलोकन किया । उन्होंने अधिकारियों से आवेदनों के निराकरण की समय-सीमा, लंबित प्रकरणों की संख्या एवं उनकी प्रगति की जानकारी ली । कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी आवेदनों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा में पारदर्शिता के साथ किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े , उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि नागरिकों को अपने आवेदनों की स्थिति जानने के लिए एक समर्पित संपर्क नंबर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जिस पर कॉल कर आवेदक अपने आवेदन की अद्यतन स्थिति की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था नागरिक सेवाओं को अधिक सरल, सुलभ एवं जवाबदेह बनाएगी , निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने नगर में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर भी गंभीरता दिखाई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर में नियमित एवं प्रभावी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ।  कलेक्टर ने कहा कि फील्ड पर जमादार , स्वच्छता कर्मी एवं कचरा कलेक्शन वाहन सक्रिय रूप से कार्य करते हुए दिखाई देने चाहिए । उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी वार्ड में गंदगी या कचरे का जमाव नहीं होना चाहिए और साफ-सफाई की व्यवस्था निरंतर बनी रहनी चाहिए , कलेक्टर ने नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्वच्छता कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार कचरा संग्रहण कार्य सुनिश्चित करें। साथ ही नागरिकों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाने पर बल दिया , कलेक्टर ने कहा कि नगर पालिका द्वारा प्रदत्त सभी सेवाएं नागरिकों तक समय पर एवं प्रभावी रूप से पहुंचनी चाहिए । इसके लिए सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ करें, ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें , इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष कविता सिंगार , नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि बिट्टू सिंगार , सहायक कलेक्टर आशीष कुमार , अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ महेश मण्डलोई , मुख्य नगर पालिका अधिकारी मिलन पटेल एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Releated Posts

झाबुआ – एसडीएम महेश मंडलोई की बड़ी कार्यवाही , अवैध कॉलोनी निर्माण करने पर सात लोगो पर एफआईआर दर्ज , खरीदी एवं बिक्री पर भी लगाई रोक ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – अनुभागीय अधिकारी राजस्व महेश मंडलोई द्वारा अवैध कॉलोनी निर्माण…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

झाबुआ – जर्जर भवन पर प्रशासन सख्त , नगर पालिका ने 13 दुकानों पर जड़े ताले , किया सील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – नगर पालिका परिषद द्वारा देर रात बस स्टैंड की…

ByByनयन टवली Jun 13, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top