संपादक नयन टवली की कलम से ✍️


नरसिंहपुर – कलेक्टर रजनी सिंह ने रविवार को जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विकासखंड चांवरपाठा के अंतर्गत आने वाले ग्राम भामा व ढिलवार में खेत तालाब का निरीक्षण किया , इस दौरान सीईओ जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह नागेश , अन्य अधिकारी – कर्मचारी व हितग्राही मौजूद थे , यहां कलेक्टर को अवगत कराया गया कि ग्राम भामा में कुल 80.74 लाख रुपये की लागत से 22 खेत तालाबों का निर्माण किया जा रहा है । इससे करीब 60.13 हेक्टर रकबे में सिंचाई की जा सकती है । इसी तरह ग्राम पंचायत ढिलवार में 51.38 लाख रुपये की लागत से 14 खेल तालाबों का निर्माण किया जा रहा है । इन खेत-तालाबों में करीब 57400 से.मी. जल संग्रहण क्षमता है । इससे करीब 38.26 हेक्टर रकबे में सिंचाई की जा सकती है , जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के महत्वपूर्ण घटक के रूप में पी.एम.के.एस.वाय. (प्रधानमंत्री किसान सिंचाई योजना) वाटरशेड की 3 परियोजनाओं अंतर्गत निर्मित 108 फॉर्म पौंड चांवरपाठा जनपद के ग्राम भामा में हितग्राही हल्के भैया , ग़णेश केवट , वीरेंद्र ठाकुर , हिमांशु ठाकुर एवं ढिलवार में हितग्राही अन्नो बाई , शांति बाई , ओम प्रकाश मेहरा के निर्मित खेत तालाबों का निरीक्षण किया गया , हितग्राहियों ने बताया कि खेत-तालाब बन जाने से फसल सिंचाई के लिए सतही जल का विकल्प उपलब्ध हो गया है , जल प्रबंधन तथा भूजल भरण की दिशा में एक सार्थक कार्य है ।










