• Home
  • भोपाल
  • जबलपुर – कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने किया गेहूँ खरीदी केंद्र का निरीक्षण , किसानों से संवाद कर उन्हें किया आश्वस्त ।

जबलपुर – कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने किया गेहूँ खरीदी केंद्र का निरीक्षण , किसानों से संवाद कर उन्हें किया आश्वस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

जबलपुर – कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने आज अपने पाटन प्रवास के दौरान परमपिता वेयरहाउस स्थित गेहूँ खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण कर उपार्जन व्यवस्थाओं का जायजा लिया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से अब तक हुई गेहूँ खरीदी की विस्तृत जानकारी ली और स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया पर आवश्यक चर्चा की । कलेक्टर ने मौके पर मौजूद किसानों से संवाद कर उन्हें आश्वस्त किया कि प्रशासन हर पात्र किसान की उपज खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है , स्लॉट बुकिंग को लेकर किसानों की शंकाओं का समाधान करते हुए सिंह ने स्पष्ट किया कि पारदर्शी व्यवस्था के तहत सबसे पहले छोटे किसानों के स्लॉट बुक किए जाएंगे , जिसके पश्चात मध्यम और फिर बड़े किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी । उन्होंने किसानों से अपील की कि वे स्लॉट बुकिंग को लेकर बिल्कुल भी परेशान न हों, क्योंकि समय सीमा के भीतर सभी पात्र किसानों के गेहूँ की खरीदी सुनिश्चित की जाएगी , इस अवसर पर एसडीएम , तहसीलदार सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे , जिन्हें कलेक्टर ने सुचारू उपार्जन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।

Releated Posts

भोपाल – “लेबर केसेस मैनेजमेंट पोर्टल” के नवाचार को मिला मुख्य्मंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार , नरसिंहपुर कलेक्टर रजनी सिंह हुई सम्मानित ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ भोपाल – मंगलवार को राजधानी मे आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी मे…

ByByनयन टवली Apr 21, 2026

नरसिंहपुर – कलेक्टर रजनी सिंह पहुंची ग्रामीण क्षेत्र , जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत चल रहे कार्यों का किया निरिक्षण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ नरसिंहपुर – कलेक्टर रजनी सिंह ने रविवार को जल गंगा संवर्धन…

ByByनयन टवली Apr 19, 2026

नरसिंहपुर – कलेक्टर रजनी सिंह ने निर्माणाधीन पुल का किया निरीक्षण , गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ नरसिंहपुर – कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने शुक्रवार को नरसिंहपुर सांकल…

ByByनयन टवली Dec 12, 2025

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top