• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट ने थांदला में गेहूं उपार्जन केंद्र का किया निरीक्षण , अधिकारीयों को सख्त निर्देश किसानों को परेशानी न हो ।

झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट ने थांदला में गेहूं उपार्जन केंद्र का किया निरीक्षण , अधिकारीयों को सख्त निर्देश किसानों को परेशानी न हो ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
वीडियो

झाबुआ – कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने आज विकासखंड थांदला स्थित मध्यप्रदेश स्टेट वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन के गोदाम परिसर में संचालित गेहूं उपार्जन केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर जारी खरीदी प्रक्रिया , किसानों की सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की , कलेक्टर को अवगत कराया गया कि केंद्र पर कुल 129 स्लॉट बुकिंग के विरुद्ध 72 स्लॉट पर गेहूं की खरीदी पूर्ण की जा चुकी है तथा शेष स्लॉट के अनुसार खरीदी कार्य प्रगति पर है । कलेक्टर ने उपस्थित किसानों से संवाद कर उपार्जन प्रक्रिया में आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली । इस पर किसानों ने बताया कि स्लॉट बुकिंग में किसी प्रकार की समस्या नहीं है तथा उपार्जन कार्य सुचारू रूप से संचालित हो रहा है , कलेक्टर ने केंद्र पर किसानों के लिए आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । उन्होंने विशेष रूप से गर्मी के मौसम को देखते हुए छाया एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए , ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो , निरीक्षण के दौरान कलेक्टर के केंद्र पर पहुंचने पर किसानों ने उत्साहपूर्वक साफा पहनाकर उनका स्वागत किया , इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्रसिंह चौहान , सहायक कलेक्टर आशीष कुमार , अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थांदला भास्कर गाचले एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे

Releated Posts

झाबुआ – जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर योगेश भरसट ने कृषकों के खेतों , आंगनवाड़ी , स्कूलों का किया निरिक्षण , बच्चों को भी पढ़ाया ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम…

ByByनयन टवली Sep 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top