संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

झाबुआ – कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की अध्यक्षता में अधिकारीयों की बैठक आयोजित हुई , कलेक्टर ने सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को शॉर्ट टर्म एवं लॉन्ग टर्म प्लान तैयार कर कार्य करने के निर्देश दिए । उन्होंने लक्ष्य निर्धारित किया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष सड़क दुर्घटनाओं एवं मृत्यु दर में 50 प्रतिशत की कमी लाई जाए । साथ ही , शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने हेतु डिकंजेशन के कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाने के निर्देश दिए , बैठक में सीएमओ को सख्त निर्देश देते हुए बस स्टैंड झाबुआ क्षेत्र में यातायात सुधार के लिए अस्थायी दुकानों एवं अतिक्रमण को हटाने , आवागमन को व्यवस्थित करने तथा नियमों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई करने हेतु पुलिस एवं सीएमओ को निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त छत्री चौक , गांधी प्रतिमा के पीछे एवं पुराने शिक्षा विभाग के पास अस्थायी पार्किंग विकसित करने के निर्देश दिए गए । छोटे तालाब पर निर्मित वॉकिंग पाथवे को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया , कलेक्टर ने सीएमओ एवं लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि 15 दिवस के भीतर आवश्यक स्थानों पर स्पीड ब्रेकर निर्माण की कार्रवाई पूर्ण की जाए ।










