• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट ने आयुषी दातला का किया सम्मान , “इसरो” के युविका विज्ञानी कार्यक्रम में चयनित हुई थांदला की छात्रा ।

झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट ने आयुषी दातला का किया सम्मान , “इसरो” के युविका विज्ञानी कार्यक्रम में चयनित हुई थांदला की छात्रा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय थांदला की कक्षा 10वीं की छात्रा कु. आयुषी दातला, पिता श्री रविंद्र दातला का भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित युविका विज्ञानी कार्यक्रम में चयन होने पर कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट द्वारा सम्मानित किया गया , यह कार्यक्रम देश के मेधावी विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान, अनुसंधान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रारंभिक स्तर पर प्रोत्साहित एवं प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। छात्रा का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा के आधार पर हुआ है, जो झाबुआ जिले के लिए गौरव एवं उपलब्धि का विषय है , कलेक्टर डॉ. भरसट ने छात्रा को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि जिले की प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है , विद्यालय परिवार , अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों ने भी छात्रा की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया । विद्यालय के प्राचार्य श्री पी.सी. कानव ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्रा 12 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र , श्रीहरिकोटा जाएगी , जहां उसे अंतरिक्ष विज्ञान एवं विभिन्न आधुनिक तकनीकों से संबंधित व्यावहारिक जानकारी प्राप्त होगी ।

Releated Posts

झाबुआ – एसडीएम महेश मंडलोई की बड़ी कार्यवाही , अवैध कॉलोनी निर्माण करने पर सात लोगो पर एफआईआर दर्ज , खरीदी एवं बिक्री पर भी लगाई रोक ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – अनुभागीय अधिकारी राजस्व महेश मंडलोई द्वारा अवैध कॉलोनी निर्माण…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

झाबुआ – जर्जर भवन पर प्रशासन सख्त , नगर पालिका ने 13 दुकानों पर जड़े ताले , किया सील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – नगर पालिका परिषद द्वारा देर रात बस स्टैंड की…

ByByनयन टवली Jun 13, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top