• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – कलेक्टर डॉ योगेश भरसट ने ली अधिकारीयों की बैठक , 5 मई को रक्तदान शिविर का आयोजन एवं जर्जर भवनो को डिस्मेंटल करने के दिए निर्देश ।

झाबुआ – कलेक्टर डॉ योगेश भरसट ने ली अधिकारीयों की बैठक , 5 मई को रक्तदान शिविर का आयोजन एवं जर्जर भवनो को डिस्मेंटल करने के दिए निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने आज अधिकारीयों बैठक की ली , बैठक में कलेक्टर ने जिले में रेड क्रॉस सोसायटी के गठन के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि जिले में सिकल सेल पीड़ित मरीजों को अक्सर रक्त की आवश्यकता होती है , जिसके लिए जनजागरूकता बढ़ाना आवश्यक है । उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की तथा 5 मई को जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा । कलेक्टर ने कहा कि रक्तदान महादान है और रेड क्रॉस सोसायटी इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है , उसके बाद कलेक्टर ने नगरीय क्षेत्रों में चिन्हित जर्जर भवनों की समीक्षा भी की। बैठक में बताया गया कि झाबुआ में 11, मेघनगर में 2, थांदला में 15, पेटलावद में 4 एवं राणापुर में 3 जर्जर भवन चिन्हित किए गए हैं । कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को भवन मालिकों को नोटिस जारी कर भवन खाली कराने एवं आवश्यकतानुसार जर्जर भवनों को डिस्मेंटल कराने के निर्देश दिए , बैठक मे सभी अधिकारी उपस्थित हुए ।

Releated Posts

झाबुआ – एसडीएम महेश मंडलोई की बड़ी कार्यवाही , अवैध कॉलोनी निर्माण करने पर सात लोगो पर एफआईआर दर्ज , खरीदी एवं बिक्री पर भी लगाई रोक ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – अनुभागीय अधिकारी राजस्व महेश मंडलोई द्वारा अवैध कॉलोनी निर्माण…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

झाबुआ – जर्जर भवन पर प्रशासन सख्त , नगर पालिका ने 13 दुकानों पर जड़े ताले , किया सील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – नगर पालिका परिषद द्वारा देर रात बस स्टैंड की…

ByByनयन टवली Jun 13, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top