• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – सांसद अनीता चौहान की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं (दिशा) की बैठक सम्पन्न ।

झाबुआ – सांसद अनीता चौहान की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं (दिशा) की बैठक सम्पन्न ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – संसदीय क्षेत्र रतलाम की सांसद अनिता नागरसिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक शुक्रवार को कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं आधारभूत सुविधाओं की विभागवार समीक्षा की गईं , बैठक में कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने सभी विभागों को योजनावार एवं क्रमवार जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया ।

ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग :- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  जितेन्द्रसिंह चौहान ने जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जिले में किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में स्वीकृत 1233 खेत तालाबों में से 260 पूर्ण हो चुके हैं तथा शेष कार्य प्रगतिरत हैं , जिन्हें 30 मई तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है , उन्होंने बताया कि जिले में 4071 डगवेल रिचार्ज कार्य स्वीकृत किए गए थे, जिनमें से 2244 कार्य पूर्ण हो चुके हैं तथा शेष कार्य 15 मई तक पूर्ण किए जाएंगे। इसी प्रकार 14 अमृत सरोवरों में से 2 पूर्ण हो चुके हैं तथा शेष कार्य प्रगतिरत हैं, जिन्हें 30 मई तक पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है। अन्य 1368 जल संरक्षण संरचनाओं में से 518 कार्य पूर्ण हो चुके हैं एवं शेष कार्य प्रगतिरत हैं ।

सांसद अनिता नागरसिंह चौहान ने जिले में जल संकट की समस्या के स्थायी समाधान हेतु जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के समन्वित प्रयासों की आवश्यकता बताई । जिला पंचायत अध्यक्ष सोनल जसवंत भाबोर ने नवीन चेक डेम निर्माण का सुझाव दिया। अन्य जनप्रतिनिधियों ने निस्तार तालाबों एवं अन्य जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं संधारण कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही  , बैठक में बताया गया कि जिले में कुल 147 अमृत सरोवर निर्मित किए गए हैं तथा अमृत 2.0 के तहत 14 अतिरिक्त सरोवरों का निर्माण किया जा रहा है। इनमें से 147 अमृत सरोवरों में 112 में वर्तमान में पानी उपलब्ध है। सांसद ने समस्त जनप्रतिनिधियों को अमृत सरोवरों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए , प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान हितग्राहियों को समय पर राशि उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए ।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग :- कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जितेन्द्र मावी ने बताया कि जिले में कुल 14,888 हैंडपंप स्थापित हैं, जिनमें से 10,349 में पर्याप्त जल उपलब्ध है । 1,748 हैंडपंपों में जल की कम आवक है तथा 2,791 हैंडपंप जल अभाव के कारण बंद हैं , उन्होंने बताया कि जिले में संचालित 617 नल-जल योजनाओं में से 529 चालू हैं जबकि 88 योजनाएं बंद हैं, जिनमें से 42 योजनाएं जल स्त्रोत सूखने के कारण प्रभावित हैं , सांसद श्रीमती चौहान ने निर्देश दिए कि कम आवक वाले 1,748 हैंडपंपों में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत रिचार्ज पिट का निर्माण कराया जाए। साथ ही पीएचई विभाग द्वारा जल स्त्रोतों एवं हैंडपंपों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए ।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना :-  महाप्रबंधक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री मजरा-टोला योजना के अंतर्गत प्रस्तावित 992 सड़कों , जिनकी कुल लंबाई 723.05 किलोमीटर है , में से 181 सड़कों (लगभग 60 किलोमीटर) के डीपीआर तैयार करने हेतु निर्देश प्राप्त हुए हैं । विधायक थांदला वीरसिंह भूरिया ने क्षतिग्रस्त ग्वाली ब्रिज के धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्य का विषय उठाया , महाप्रबंधक ने जानकारी दी कि पूर्व में निर्माण कार्य धीमी गति से होने के कारण संबंधित अनुबंध निरस्त कर दिया गया था तथा वर्तमान में पुनः निविदा प्रक्रिया प्रगतिरत है ।

गेहूं उपार्जन एवं राशन वितरण :- जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिले में 7,166 कृषकों का पंजीयन हुआ, जिनमें से 4,103 किसानों द्वारा गेहूं विक्रय किया गया। अब तक 19,368.1 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी कर लगभग 31 करोड़ 52 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है ।

रेल्वे परियोजना :- रेल्वे विभाग के संबंधित अधिकारी ने जानकारी दी कि कतवारा से झाबुआ के मध्य रेल लाइन निर्माण कार्य जून 2026 तक पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है , बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष सोनल जसवंत भाबोर , जिला अध्यक्ष भानु भूरिया , विधायक थांदला वीरसिंह भूरिया , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्रसिंह चौहान , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया , डिप्टी कलेक्टर महेश बड़ो ले, समिति के जनप्रतिनिधि सदस्य एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे ।

Releated Posts

झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट ने स्वच्छता का उठाया बेड़ा , कार्यालय परिसर में अधिकारीयों एवं कर्मचारीयों सँग खुद की सफाई ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – आज कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने कार्यालय परिसर…

झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट अचानक पहुँचे रायपुरिया उपार्जन केन्द्र , अव्यवस्थाओं पर मंडी प्रबंधक को जमकर फटकारा , थमाया नोटिस ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट द्वारा रायपुरिया मंडी स्थित…

झाबुआ – जनसुनवाई मे ग्रामीण ने कब्जा दिलवाने का दिया आवेदन , आज एसडीएम महेश मंडलोई ने दिलवा दिया गरीब को उसका हक ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट के साथ कंधे से कंधा मिलाकर…

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top