संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

झाबुआ – कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट द्वारा बुधवार को रामा तहसील के ग्राम साड़ में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जाएगा , ग्राम चौपाल के दौरान वनाधिकार अधिनियम के अंतर्गत सामुदायिक वन अधिकार के तहत ग्राम साड़ के सर्टिफिकेशन उपरांत की जाने वाली प्रक्रियाओं पर ग्रामवासियों से चर्चा की जाएगी । साथ ही ग्रामीणों को सामुदायिक वन अधिकार से संबंधित विभिन्न प्रावधानों एवं लाभों की जानकारी भी दी जाएगी , निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कलेक्टर शाम 5 बजे सामुदायिक वन अधिकार के तहत ग्राम साड़ के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र का भ्रमण एवं निरीक्षण करेंगे । इसके पश्चात ग्राम चौपाल आयोजित होगी , ग्राम चौपाल में सामुदायिक वन अधिकार के अतिरिक्त ग्राम की अन्य समस्याओं , आवश्यकताओं एवं विकास संबंधी मुद्दों पर भी ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु चर्चा की जाएगी ।





