संपादक नयन टवली की कलम से ✍️


झाबुआ – एसडीएम महेश मंडलोई आज नगर स्थित वाटर फ़िल्टर प्लांट पहुँचे जहाँ उन्होने प्लांट की व्यवस्था का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए , आपको बतादे की इस फ़िल्टर प्लांट से नगर मे पानी सप्लाई होता है , जहाँ एसडीएम को साफ पानी नहीं आने की शिकायत प्राप्त हुई थी , एसडीएम ने प्लांट मैनेजमेंट कर रहे कर्मचारी एवं अधिकारी को सख्त निर्देश दिए है की पानी को अच्छे से फ़िल्टर कर सप्लाई करे आम जन को समस्या नही आनी चाहिए उसके बाद एसडीएम जिला चिकत्सालय पहुँचे जहाँ उन्होने वहा मौजूद शौचालय की साफ सफाई देखि एवं शौचालय प्रबंधक को और बेहतर साफ सफाई रखने के निर्देश दिए , उसके बाद एसडीएम मंडलोई ने नगर स्थित कुछ घरो मे लगे नलों से आरहे पानी की शुद्धता की जांच की एवं उनसे संवाद किया ।





