• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट सहित पूरा प्रशासन बैठा जमीन पर , ग्राम साड मे चौपाल लगाकर ग्रामीणों के साथ किया संवाद , विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा ।

झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट सहित पूरा प्रशासन बैठा जमीन पर , ग्राम साड मे चौपाल लगाकर ग्रामीणों के साथ किया संवाद , विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट द्वारा रामा तहसील के ग्राम साड में वनाधिकार अधिनियम अंतर्गत सामुदायिक वन संसाधन अधिकार (CFR) के तहत ग्राम साड को प्राप्त सर्टिफिकेशन के उपरांत आगामी कार्ययोजना, संरक्षण गतिविधियों एवं ग्रामीणों से संवाद हेतु ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया , कलेक्टर ने सर्वप्रथम ग्राम साड एवं सदावा के मध्य सामुदायिक वन अधिकार क्षेत्र का निरीक्षण कर दोनों पक्षों से जानकारी प्राप्त की । निरीक्षण के दौरान क्षेत्र की पारंपरिक सीमाओं , वन संरक्षण गतिविधियों एवं स्थानीय आवश्यकताओं पर चर्चा की गई , इसके पश्चात ग्राम चौपाल आयोजित की गई, जिसमें ग्रामीणों ने सामुदायिक वन संसाधन अधिकार , सड़क , पेयजल , स्वास्थ्य , आंगनवाड़ी , सिंचाई एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याएं एवं सुझाव रखे , कलेक्टर ने ग्राम साड स्थित कुएं को जल गंगा संवर्धन अभियान में शामिल कर उसकी साफ – सफाई एवं सुरक्षा के दृष्टिगत ढकने के निर्देश दिए । साथ ही ग्राम के हैंडपंपों को भी जल गंगा संवर्धन अभियान से जोड़ते हुए रिचार्ज पिट निर्माण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए , ग्रामवासियों द्वारा बताया गया कि सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के संबंध में वर्ष 2019 में गढ़चिरौली में प्रशिक्षण प्राप्त किया गया था , वर्ष 2023 में लगभग 50 परिवारों द्वारा सामुदायिक वन अधिकार के लिए आवेदन दिया गया । ग्रामीणों ने बताया कि झाबुआ परिक्षेत्र के कुछ हिस्सों में अधिकार प्राप्त हो चुके हैं , जबकि पेटलावद परिक्षेत्र के कुछ भाग लंबित हैं। ग्रामीणों ने कहा कि वे परंपरागत रूप से वन संरक्षण एवं वन संसाधनों के संरक्षण का कार्य करते आ रहे हैं , ग्रामीणों ने सातउमरा फलिया में सड़क की खराब स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि मार्ग खराब होने के कारण मूलभूत सुविधाओं का लाभ लेने में कठिनाई होती है । ग्रामीणों ने नाले पर पुलिया एवं सड़क निर्माण की मांग भी रखी। ग्राम में फलदार एवं औषधीय पौधों के अधिकाधिक रोपण की आवश्यकता बताते हुए पौधारोपण अभियान चलाने का सुझाव दिया गया , ग्रामीणों ने बताया कि शिव गंगा के माध्यम से हलमा से तालाब निर्माण का कार्य किया गया । बांदी खोदरा फलिया में सड़क नहीं होने की समस्या भी बताई गई। सातउमरा सिंचाई तालाब में मिट्टी भर जाने से गहरीकरण की आवश्यकता बताई गई तथा कच्ची नहरों को सुधारने की मांग की गई , ग्राम के आयुष्मान आरोग्य केंद्र में बीपी जांच एवं दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी दी गई । वहीं आंगनवाड़ी केंद्रों की स्थिति को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि भोजन एवं टीएचआर नियमित रूप से नहीं मिल रहा है । नाका फलिया में आंगनवाड़ी केंद्र नहीं होने तथा बरसात के दौरान नाले में पानी भर जाने से बच्चों को आने-जाने में परेशानी होने की समस्या भी रखी गई । ग्रामीणों ने पेयजल समस्या बताते हुए खराब बोरिंग को सुधारने की मांग की , स्कूल एवं छात्रावास से संबंधित जानकारी भी ग्रामवासियों द्वारा साझा की गई ।

फोटो 2

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने कहा कि ग्राम में पहली बार ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया है तथा यह प्रसन्नता की बात है कि ग्राम में शांति एवं सामाजिक समरसता का वातावरण है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में झाबुआ जिला पहला जिला है, जहां 4 ग्रामों को सामुदायिक वन संसाधन अधिकार का सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है , उन्होंने कहा कि ग्रामीण वर्षों से वन संसाधनों का संरक्षण एवं उपयोग करते आ रहे हैं । वन अधिकार अधिनियम 2006 के अंतर्गत व्यक्तिगत वन अधिकार एवं सामुदायिक वन अधिकार दिए जा रहे हैं। इन अधिकारों के साथ वन संसाधनों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी जुड़ी हुई है । ग्रामीणों को अपनी पारंपरिक सीमा वाले वन क्षेत्र में कार्ययोजना बनाकर जंगल संरक्षण , जल संरक्षण संरचनाओं के निर्माण एवं संसाधनों के संवर्धन हेतु कार्य करना होगा , कलेक्टर ने कहा कि दोनों गांवों साड एवं सदावा के ग्रामीण आपसी समन्वय से पारंपरिक सीमाओं का निर्धारण करें । उन्होंने आगामी तीन वर्षों की कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा , ताकि योजनाबद्ध तरीके से विकास एवं संरक्षण कार्य किए जा सकें , उन्होंने कहा कि ग्रामवासियों द्वारा बताई गई समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से किया जाएगा तथा विकास कार्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाएगा। कलेक्टर ने कुओं एवं हैंडपंपों के संरक्षण एवं संवर्धन पर विशेष ध्यान देने की बात कही तथा उप स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं की सराहना की , उन्होंने ग्राम में सामाजिक समरसता बनाए रखने, विवाद एवं अपराध से दूर रहने का संदेश देते हुए कहा कि प्रशासन आप सभी के सहयोग से ही संचालित होता है तथा ग्राम को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा ।

फोटो 3

पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार ने ग्रामीणों को सामाजिक समरसता एवं नशा मुक्ति के संबंध में जागरूक किया । उन्होंने कहा कि क्षेत्र कालिदेवी थाना अंतर्गत आता है, नशे एवं शराब पर नियंत्रण अत्यंत आवश्यक है । उन्होंने थांदला क्षेत्र की एक घटना का उदाहरण देते हुए कहा कि शराब के कारण आर्थिक एवं सामाजिक नुकसान होता है। उन्होंने विवाह समारोहों में डीजे के स्थान पर पारंपरिक मांदल के उपयोग पर बल देते हुए जनजातीय संस्कृति को संरक्षित रखने का आह्वान किया । साथ ही महिलाओं के सम्मान, बच्चों एवं महिलाओं की शिक्षा तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की बात कही , इस दौरान सहायक कलेक्टर आयुषी बंसल , अपर कलेक्टर श्री सी एस सोलंकी , एसडीएम महेश कुमार मंडलोई , एसडीओपी कमलेश शर्मा एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे ।

Releated Posts

झाबुआ – कलेक्टर के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी , एसडीएम मंडलोई ने परियोजना अधिकारी सहित दो सचिवों को थामए नोटिस ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – जिले मे खुले एवं असुरक्षित बोरवेल को लेकर कलेक्टर…

ByByनयन टवली May 13, 2026

झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट ने स्वच्छता का उठाया बेड़ा , कार्यालय परिसर में अधिकारीयों एवं कर्मचारीयों सँग खुद की सफाई ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – आज कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने कार्यालय परिसर…

झाबुआ – सांसद अनीता चौहान की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं (दिशा) की बैठक सम्पन्न ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – संसदीय क्षेत्र रतलाम की सांसद अनिता नागरसिंह चौहान की…

झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट अचानक पहुँचे रायपुरिया उपार्जन केन्द्र , अव्यवस्थाओं पर मंडी प्रबंधक को जमकर फटकारा , थमाया नोटिस ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट द्वारा रायपुरिया मंडी स्थित…

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top