संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

झाबुआ -एसडीएम महेश मंडलोई ने आज कल्याणपुरा क्षेत्र का सघन दौरा कर शासन की विभिन्न जनहितैषी योजनाओं और सुविधाओं का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जल जीवन मिशन के कार्यों की जमीनी हकीकत जानी , आंगनवाड़ी में परखी पोषण की गुणवत्ता भ्रमण के दौरान एसडीएम श्री मंडलोई ने कल्याणपुरा के केंद्र क्रमांक 5 (हरिजन फलिया) और चारण फलिया आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया । उन्होंने वहां उपस्थित बच्चों से चर्चा की और उन्हें वितरित किए जाने वाले नाश्ते व भोजन की गुणवत्ता को स्वयं जांचा। उन्होंने निर्देश दिए कि बच्चों के पोषण आहार में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी , कोल्ड वार्ड का अवलोकन और सख्त निर्देश सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुरा पहुँचकर एसडीएम ने ओपीडी पंजी का अवलोकन किया और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली , भीषण गर्मी को देखते हुए अस्पताल में विशेष रूप से बनाए गए ‘कोल्ड वार्ड’का बारीकी से निरीक्षण किया। स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया कि अस्पताल में जीवन रक्षक दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करें ।

मंडलोई ने सख्त लहजे में निर्देश दिए कि कोई भी चिकित्सक बाहर की दवाइयां न लिखे , अस्पताल में उपलब्ध दवाइयां ही मरीजों को दी जाएं । इसके साथ ही उन्होंने लैब का निरीक्षण कर वहां होने वाले टेस्ट की कार्यप्रणाली को भी समझा , जल जीवन मिशन , मानपुर और हीरापुर में ली जानकारी , पेयजल व्यवस्था की समीक्षा के लिए एसडीएम ग्राम मानपुर पहुँचे , जहाँ उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत नवनिर्मित पानी की टंकी का निरीक्षण किया । इसके पश्चात उन्होंने हीरापुर में ग्रामीणों के बीच पहुँचकर उनसे सीधा संवाद किया । ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में गाँव में नियमित रूप से पेयजल की आपूर्ति हो रही है और पर्याप्त पानी उपलब्ध है ।इस पूरे दौरे के दौरान एसडीएम ने संबंधित विभाग के मैदानी अधिकारियों को स्पष्ट किया कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पारदर्शिता के साथ पहुँचना चाहिए ।










