संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

झाबुआ – कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई । बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति , पोषण संबंधी गतिविधियों एवं मैदानी अमले के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने खराब प्रदर्शन पर नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए , बैठक में कलेक्टर ने लाड़ली लक्ष्मी योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा करते हुए दोनों योजनाओं में खराब प्रदर्शन करने वाले बॉटम -10 सुपरवाइजरों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए । साथ ही विगत वर्ष एवं अप्रैल माह में योजनाओं के क्रियान्वयन में कमजोर प्रगति पाए जाने पर सीडीपीओ झाबुआ को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए , कलेक्टर ने फेस रिकग्निशन , अपार आईडी, हॉट कुक्ड मील एवं टीएचआर वितरण की समीक्षा करते हुए अप्रैल माह में मात्र 58 प्रतिशत हॉट कुक्ड मील वितरण होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की । पारा सेक्टर में केवल 5 प्रतिशत वितरण पाए जाने पर संबंधित सेक्टर सुपरवाइजर से लापरवाही का कारण पूछा गयाb। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित सुपरवाइजर को नोटिस जारी करने एवं संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए , सीबीई एवं वीएचएसएनडी सत्रों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को वीएचएसएनडी सत्र शत-प्रतिशत आयोजित किए जाएंn। मेघनगर क्षेत्र में निर्धारित सत्र पूर्ण नहीं किए जाने पर दो सुपरवाइजरों को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए , बैठक में जिले में SAM श्रेणी के 613 एवं MAM श्रेणी के 3838 बच्चों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कलेक्टर ने कुपोषण कम करने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए । साथ ही बच्चों के लिए थर्ड मील उपलब्ध कराने हेतु शासन स्तर से विशेष रेसिपी आधारित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा ।










