• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – बामनझीरी क्षेत्र मे हुए हत्याकांड का एसपी देवेंद्र पाटीदार ने किया खुलासा , शराब पिने बुलवाया और टामी मारकर करदी हत्या , आरोपी गिरफ्तार ।

झाबुआ – बामनझीरी क्षेत्र मे हुए हत्याकांड का एसपी देवेंद्र पाटीदार ने किया खुलासा , शराब पिने बुलवाया और टामी मारकर करदी हत्या , आरोपी गिरफ्तार ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – फरियादी ईश्वर पारगी निवासी चंवरापाड़ा द्वारा बताया कि उसका भाई शांतु पारगी दिनांक 17.05.2026 को लापता हो गया है । काफी तलाश करने पर भी नहीं मिला। दिनांक 18.05.2026 को शांतु पारगी का शव बामनझीरी क्षेत्र से बरामद हुआ , जिसके चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए। जिस पर से पुलिस द्वारा मर्ग कमांक 35/2026 दर्ज कर जांच में लिया , पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर थाना पेटलावद में अपराध क्रमांक 239/2026 धारा 103 (1) भारतीय न्याय संहिता का मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई , मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार द्वारा स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जांच के निर्देश दिए गए । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया एवं एसडीओपी पेटलावद अनुरक्ति साबनानी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पेटलावद निरीक्षक निर्भयसिंह भूरिया के नेतृत्व में अलग – अलग पुलिस टीमों का गठन कर जांच की गई , जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि मृतक घटना वाले दिन अपने मित्र दिनेश उर्फ दितिया मोरी निवासी चंवरापाड़ा के साथ देखा गया था । घटनास्थल से मिले शराब के क्वार्टर , पानी की बोतल एवं अन्य भौतिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस का संदेह आरोपी पर गहराया , मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी दिनेश मोरी को गिरफ्तार किया । पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक उसकी गैरमौजूदगी में उसके घर आता-जाता था , जिससे वह नाराज रहता था । इसी रंजिश के चलते आरोपी ने शराब पार्टी के बहाने मृतक को सुनसान स्थान पर ले जाकर टामी से हमला कर उसकी हत्या कर दी ।

Releated Posts

झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट पहुँचे ग्राम उदयपुरिया , ग्रामीणों से किया संवाद , समस्याओं को सुन मौके पर किए निराकरण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – धरती आबा योजना अंतर्गत संचालित “जन भागीदारी – सबसे…

ByByनयन टवली May 20, 2026

झाबुआ – पेटलावद पुलिस ने मासूम बालक की हत्या का किया खुलासा , ऐशो आराम की पूर्ति के लिए उठाया दिल दहला देने वाला कदम ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – पेटलावद के ग्राम कोदली निवासी मृतक उत्कर्ष पिता शैलेन्द्र…

ByByनयन टवली May 20, 2026

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top