• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – केबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया के प्रयास से किसानों को बड़ी सौगात , माही नहर के विशेष मरम्मत कार्य हेतु 16.68 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी ।

झाबुआ – केबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया के प्रयास से किसानों को बड़ी सौगात , माही नहर के विशेष मरम्मत कार्य हेतु 16.68 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – पेटलावद क्षेत्र के किसानों के लिए बड़ी राहत और खुशखबरी सामने आई है। मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन विभाग द्वारा माही परियोजना की नहरों के विशेष मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए 1668.35 लाख रुपये (16 करोड़ 68 लाख 35 हजार रुपये) की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है । इस स्वीकृति से पेटलावद एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की सिंचाई व्यवस्था मजबूत होगी तथा किसानों को समय पर और पर्याप्त सिंचाई जल उपलब्ध हो सकेगा , माही मुख्य नहर शाखा एवं उससे जुड़ी सहायक नहरों के विशेष मरम्मत कार्य के अंतर्गत मुख्य नहर के सुधार, वितरिका (डिस्ट्रीब्यूटरी) नहरों के जीर्णोद्धार तथा किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने वाली माइनर एवं सब-माइनर नहरों की मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य किए जाएंगे। इन कार्यों के पूर्ण होने से नहरों में पानी की बर्बादी रुकेगी तथा अंतिम छोर तक सिंचाई जल पहुंचाना संभव हो सकेगा , माही परियोजना पेटलावद क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाती है। इस महत्वपूर्ण परियोजना को धरातल पर उतारने में पूर्व सांसद स्वर्गीय दिलीप सिंह भूरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी । वर्तमान में परियोजना की नहरों की कुल लंबाई लगभग 284 किलोमीटर है , जिससे पेटलावद क्षेत्र के 19 हजार से अधिक किसानों को लाभ मिल रहा है तथा करीब 22 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित हो रही है , महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने इस स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि माही परियोजना क्षेत्र के किसानों की जीवनरेखा है। लंबे समय से किसान नहरों के क्षतिग्रस्त होने तथा अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंच पाने की समस्या से परेशान थे । किसानों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए शासन स्तर पर विशेष मरम्मत कार्य की मांग लगातार उठाई गई थी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा 16 करोड़ 68 लाख रुपये से अधिक की स्वीकृति प्रदान किया जाना क्षेत्र के किसानों के लिए ऐतिहासिक निर्णय है , उन्होंने कहा कि इस निर्णय से नहरों का कायाकल्प होगा, पानी की बर्बादी रुकेगी तथा किसानों के खेतों तक पर्याप्त सिंचाई जल पहुंचेगा । यह स्वीकृति क्षेत्र की कृषि प्रगति में मील का पत्थर साबित होगी । सुश्री भूरिया ने पूरे क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रति आभार व्यक्त किया ।

Releated Posts

झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट पहुँचे ग्राम उदयपुरिया , ग्रामीणों से किया संवाद , समस्याओं को सुन मौके पर किए निराकरण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – धरती आबा योजना अंतर्गत संचालित “जन भागीदारी – सबसे…

ByByनयन टवली May 20, 2026

झाबुआ – पेटलावद पुलिस ने मासूम बालक की हत्या का किया खुलासा , ऐशो आराम की पूर्ति के लिए उठाया दिल दहला देने वाला कदम ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – पेटलावद के ग्राम कोदली निवासी मृतक उत्कर्ष पिता शैलेन्द्र…

ByByनयन टवली May 20, 2026

झाबुआ – कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई , अवैध गांजा एवं ब्राउन शुगर सहित तीन आरोपी गिरफ्तार ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार द्वारा जिले के थाना भ्रमण…

ByByनयन टवली May 19, 2026

झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट ने पेट्रोल पंप संचालकों बैठक मे दिए कड़े निर्देश , सभी एसडीएम को निरंतर निरिक्षण करने को कहा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने जिले के समस्त…

ByByनयन टवली May 19, 2026

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top