संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

झाबुआ – थाना मेघनगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नानिया साथ सजेली के सीमावर्ती वन क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार द्वारा क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण एवं दौरा किया गया , वन विभाग के कक्ष क्रमांक 75, 76 , 80 एवं 81 में लगभग 27 लोगों द्वारा अतिक्रमण किया गया था , जिसे जेसीबी एवं ट्रैक्टर के माध्यम से कंटूर की खुदाई की गई जो जल संरक्षण का कार्य करती है । अतिक्रमण हटाने हेतु पुलिस, राजस्व एवं वन विभाग की टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई , इस दौरान एसडीएम अवन्धति प्रधान , एसडीओपी थांदला राजेश सुलिया , वन विभाग डीएफओ भारत सोलंकी , थाना प्रभारी मेघनगर दिनेश शर्मा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे , अधिकारियों द्वारा वन क्षेत्र के सुदूर एवं संवेदनशील स्थानों तक पैदल भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि किसी भी स्थिति में संचालित न होने पाए । इसके लिए पुलिस , राजस्व , वन विभाग के स्थानीय अधिकारियों द्वारा निरंतर क्षेत्र भ्रमण एवं निगरानी सुनिश्चित की जाए , दौरे के दौरान ग्रामीणजनों से विस्तृत चर्चा कर क्षेत्र की स्थिति एवं सुरक्षा व्यवस्था संबंधी जानकारी प्राप्त की गई । ग्रामीणों को गौवंश से संबंधित गंभीर अपराधों से दूर रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा घटना की तत्काल सूचना पुलिस एवं प्रशासन को देने हेतु प्रेरित किया गया , बीट स्तर पर पेट्रोलिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए गए । साथ ही सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु अतिरिक्त सतर्कता बरतने एवं सूचना तंत्र को मजबूत करने के निर्देश दिए गए , इसके अतिरिक्त क्षेत्र में निकट भविष्य में वृहत स्तर पर वृक्षारोपण कर वन क्षेत्र को हरा-भरा एवं पर्यावरणीय दृष्टि से समृद्ध बनाने हेतु कार्य किया जाएगा ।










