• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – एसडीएम महेश मंडलोई सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने राणापुर पहुंचे , बैठक मे जमकर लगाई फटकार , लापरवाही पर 18 पंचायत सचिवों को थमाए नोटिस ।

झाबुआ – एसडीएम महेश मंडलोई सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने राणापुर पहुंचे , बैठक मे जमकर लगाई फटकार , लापरवाही पर 18 पंचायत सचिवों को थमाए नोटिस ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – एसडीएम महेश मंडलोई की अध्यक्षता में बुधवार शाम को राणापुर में एक महत्वपूर्ण जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई । इस दौरान राणापुर जनपद के अंतर्गत आने वाली 47 ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों, मूलभूत सुविधाओं और सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत की विस्तृत समीक्षा की गई , भीषण गर्मी के मद्देनजर पेयजल और जल संरक्षण पर जोर , गर्मी के मौसम को देखते हुए एसडीएम ने ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की स्थिति पर अपना विशेष फोकस रखा । बैठक के दौरान जल गंगा संवर्धन कार्यों की विशेष रूप से समीक्षा की गई। ग्रामीण अंचलों में पेयजल संबंधी समस्या को सुलझाने के लिए हैंडपंपों की स्थिति का जायजा लिया गया और नल-जल योजना की समीक्षा की गई । इसके साथ ही नल-जल योजना और ग्राम पंचायतों के विद्युत बिलों के भुगतान की भी समीक्षा की गई ताकि पानी की सप्लाई निर्बाध रूप से चलती रहे ।

निर्माण कार्य और मनरेगा की प्रगति पर नजर :- एसडीएम ने ग्राम पंचायतों में चल रहे बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों को लेकर भी कड़े निर्देश दिए गए । सभी निर्माण कार्यों, जिनमें विशेषकर विधायक निधि, सांसद निधि और आदर्श योजना के तहत चल रहे कार्य शामिल हैं, की समीक्षा की गई । 

हितग्राहीमूलक योजनाएं :- ई-केवाईसी और सत्यापन के कड़े निर्देश , एसडीएम महेश मंडलोई ने शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ आम जनता तक सही समय पर पहुंचे , इसके लिए दस्तावेजों के सत्यापन पर जोर दिया । उन्होंने सामान्य , मनरेगा और आवास योजनाओं से जुड़े समग्र ई-केवाईसी कार्यों की प्रगति की रिपोर्ट ली । वहीं , प्रधानमंत्री आवास योजना की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की । एसडीएम ने सामाजिक न्याय विभाग के अंतर्गत आने वाली इंदिरा गांधी पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन और निःशक्त पेंशन का ऐप के माध्यम से सत्यापन करने के निर्देश दिए । वहीं मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना के तहत पंजीकृत हितग्राहियों के सत्यापन कार्य की भी समीक्षा की गई ताकि पात्र लोगों को इसका लाभ मिल सके। बैठक में सभी पंचायत सचिव उपस्थित रहे ।

इन पंचायतों के सचिवों को नोटिस जारी किए :- भांडाखेड़ा, सरदापुरा , टिकड़ी बोड़िया , उबेराव , धामनीनाना , डाबतलाई , भोडली , गवसर , चुई , मातासूला , रैतालुंजा , बुधाशाला , दौतड़ , सनोड़ , नागनखेड़ी , बन , गलती , भोरकुंडिया के पंचायत सचिवों को कार्य में लापरवाही के चलते तत्काल प्रभाव से नोटिस जारी किए गए हैं ।

Releated Posts

झाबुआ – जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर योगेश भरसट ने कृषकों के खेतों , आंगनवाड़ी , स्कूलों का किया निरिक्षण , बच्चों को भी पढ़ाया ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम…

ByByनयन टवली Sep 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top