संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

नरसिंहपुर – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जिले के एनटीपीसी गाडरवारा में 5 या 6 जून 2026 को कार्यक्रम प्रस्तावित है । कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा ने गुरूवार को उक्त कार्यक्रम की तैयारियों के लिए संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह नागेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया , एसडीएम गाडरवारा कलावती व्यारे सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे । कलेक्टर रजनी सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. मीणा ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम का सुचारू रूप से तैयारियों के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए । उन्होंने हेलीपैड स्थल, कार्यक्रम स्थल और पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया । प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था , परिवहन व्यवस्था, हेलीपैड एवं सुरक्षा बेरीकेटिंग व्यवस्था , सत्कार व्यवस्था, परिवहन , पार्किंग , विद्युत , चिकित्सा व्यवस्था , फायर बिग्रेड , पेयजल व्यवस्था और साफ – सफाई आदि व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए ।










