संपादक नयन टवली की कलम से ✍️


झाबुआ – कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत ट्रेंचिंग ग्राउंड, डॉ. भीमराव अंबेडकर गार्डन तथा वाटर फिल्टर प्लांट किशनपुरी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए , निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ट्रेंचिंग ग्राउंड पहुंचकर नगरीय क्षेत्र में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का अवलोकन किया । उन्होंने निर्देश दिए कि नगर के 18 वार्डों से एकत्रित होने वाले कचरे का वैज्ञानिक पद्धति से निपटान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही स्रोत स्तर पर कचरे का पृथक्करण (सोर्स सेग्रीगेशन) किया जाए । कलेक्टर ने विद्युत आपूर्ति की समुचित व्यवस्था बनाए रखने तथा आवश्यक उपकरण एवं टूल्स क्रय कर कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश भी दिए , इसके पश्चात कलेक्टर ने डॉ. भीमराव अंबेडकर गार्डन का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने गार्डन के सौंदर्यीकरण एवं रखरखाव में लापरवाही पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की । उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गार्डन की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने , नियमित साफ – सफाई बनाए रखने तथा परिसर की सुंदरता एवं उपयोगिता बढ़ाने के निर्देश दिए , वाटर फिल्टर प्लांट किशनपुरी के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पेयजल की गुणवत्ता की जांच हेतु क्लोरीन टेस्ट करवाया तथा जल शोधन प्रक्रिया का अवलोकन किया । उन्होंने अधिकारियों को शहर की बढ़ती आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए फिल्टर प्लांट की क्षमता बढ़ाने तथा पेयजल आपूर्ति को और अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए , इस दौरान डिप्टी कलेक्टर महेश बड़ोले , मुख्य नगर पालिका अधिकारी मिलन पटेल एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।










