• Home
  • भोपाल
  • नरसिंहपुर – गिरदावरी के कार्यों का जायजा लेने , कलेक्टर रजनी सिंह स्वयं पहुंची खेतो मे , शेष कार्य जल्द पूर्ण करने के दिए निर्देश ।

नरसिंहपुर – गिरदावरी के कार्यों का जायजा लेने , कलेक्टर रजनी सिंह स्वयं पहुंची खेतो मे , शेष कार्य जल्द पूर्ण करने के दिए निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
फोटो 2

नरसिंहपुर – कलेक्टर रजनी सिंह ने नरसिंहपुर तहसील के मौजा सुपला अंतर्गत आने वाले ग्राम सुपला व डुडी पिंडरई और मौजा धमना अंतर्गत ग्राम धमना वग्वारी में गिरदावरी के कार्य का निरीक्षण किया । कलेक्टर को अवगत कराया गया कि मौजा सुपला के अंतर्गत हल्का नंबर 25 का कुल रकबा 879 हेक्टेयर में से 350 हेक्टेयर गिरदावरी का कार्य पूर्ण हो चुका है । इसी प्रकार मौजा धमना के हल्का नंबर 19 का कुल रकबा 3200 हेक्टेयर में 40 प्रतिशत लगभग एक हजार हेक्टेयर में गिरदावरी का कार्य पूर्ण हो चुका है । शेष गिरदावरी का कार्य जारी है । कलेक्टर ने शेष गिरदावरी का कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार विक्रम सिंह मौजूद थे । उल्लेखनीय है कि कलेक्टर रजनी सिंह के निर्देशन में जिले में गिरदावरी का कार्य तेजी के साथ राजस्व विभाग के माध्यम से किया जा रहा है ।

Releated Posts

भोपाल – “लेबर केसेस मैनेजमेंट पोर्टल” के नवाचार को मिला मुख्य्मंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार , नरसिंहपुर कलेक्टर रजनी सिंह हुई सम्मानित ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ भोपाल – मंगलवार को राजधानी मे आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी मे…

ByByनयन टवली Apr 21, 2026

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top