• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – एसडीएम महेश मंडलोई ने निरिक्षण कर दिए सख्त निर्देश , लिया गया बड़ा फैसला अब राणापुर कृषि उपज मंडी में सजेगा साप्ताहिक हाट बाजार ।

झाबुआ – एसडीएम महेश मंडलोई ने निरिक्षण कर दिए सख्त निर्देश , लिया गया बड़ा फैसला अब राणापुर कृषि उपज मंडी में सजेगा साप्ताहिक हाट बाजार ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – राणापुर नगर की यातायात और बाजार व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से स्थानीय प्रशासन ने एक अहम निर्णय लिया है । राणापुर का साप्ताहिक हाट बाजार अब अपने पुराने स्थान पर न लगकर सीधे कृषि उपज मंडी परिसर में लगाया जाएगा। गुरुवार सुबह एसडीएम महेश मंडलोई द्वारा नगर की सब्जी मंडी और कृषि उपज मंडी के औचक निरीक्षण के बाद यह बड़ा कदम उठाया गया है , प्रशासन के इस फैसले से जहां एक ओर नगर की सड़कों पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी, वहीं व्यापारियों और आम जनता को अधिक सुव्यवस्थित बाजार उपलब्ध होगा । गुरुवार सुबह राणापुर पहुंचे एसडीएम महेश मंडलोई ने सबसे पहले मालीपुरा रोड स्थित सब्जी मंडी का जायजा लिया । इस दौरान उन्होंने मंडी में टिन शेड लगवाने के निर्देश दिए , एसडीएम ने स्पष्ट कर दिया कि सब्जी की दुकानें सब्जी मंडी में ही लगनी चाहिए।जो दुकानदार सब्जी मंडी में दुकान लगाने में आनाकानी करे उसका आवंटन रद्द कर दुकान दूसरे को अलॉट कर दी जाए । एसडीएम महेश मंडलोई ने सब्जी विक्रेताओं को भरोसा दिलाया कि कि प्रारंभिक चरण में यदि कोई समस्या सामने आती है तो नगर परिषद के माध्यम से उसका तत्काल निराकरण किया जाएगा , एसडीएम ने नगर परिषद सीएमओ मिलन पटेल को मंडी परिसर में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । उन्होंने जेसीबी मशीन से परिसर का समतलीकरण कराने , झाड़ियों की सफाई करवाने तथा पेयजल , शौचालय एवं प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कहा। साथ ही दुकानों का व्यवस्थित आवंटन करने के निर्देश भी दिए गए ।

फोटो 2

मुक्तिधाम की व्यवस्थाएं परखीं :- नई मोटर लगाने के निर्देश मंडी के बाद एसडीएम सीधे मुक्तिधाम पहुंचे । यहां उन्होंने अंतिम संस्कार और अन्य व्यवस्थाओं का बारिकी से निरीक्षण किया। मुक्तिधाम में पानी की समस्या को देखते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल नई मोटर डालने के निर्देश दिए ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े ।

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025′ को लेकर जीरो टॉलरेंस :- ट्रेंचिंग ग्राउंड का किया मुआयना अपने दौरे के अंतिम चरण में एसडीएम महेश मंडलोई पूरी प्रशासनिक टीम के साथ नगर के ट्रेंचिंग ग्राउंड पहुंचे और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट (ठोस कचरा प्रबंधन) का बारीकी से निरीक्षण किया।उन्होंने नगर से निकलने वाले कचरे का निपटान वैज्ञानिक तरीके से करने पर जोर दिया । ट्रेंचिंग ग्राउंड पर गीले और सूखे कचरे को अलग – अलग कर उनका उचित निस्तारण करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि कचरा निपटान की संपूर्ण प्रक्रिया ‘स्वच्छता सर्वेक्षण 2025’ के कड़े मानकों के अनुरूप ही होनी चाहिए । इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी , इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान एसडीएम के साथ तहसीलदार हुकमसिंह निगवाल , सीएमओ मिलन पटेल , नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि दिलीप नलवाया , इंजीनियर अर्पित हटीला सहित नगर परिषद का पूरा अमला मुख्य रूप से मौजूद रहा ।

Releated Posts

झाबुआ – पारा / राणापुर रोड पर मजदूरों से भरी बस पलटी , चार गंभीर घायल , पुलिस और एम्बुलेंस मोके पर पहुंची ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – अभी कुछ देर पहले पारा / राणापुर मार्ग पर…

झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट का दो टुक संदेश , जनसुनवाई में तथ्यों को छुपाकर गलत जानकारी प्रस्तुत करने पर होंगी कार्यवाही ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – जनसुनवाई शासन की एक महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील व्यवस्था है…

ByByनयन टवली May 29, 2026

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top