• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट ने मेघनगर की पेयजल व्यवस्था का किया निरीक्षण , वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट एवं झायड़ा बैराज का लिया जायजा ।

झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट ने मेघनगर की पेयजल व्यवस्था का किया निरीक्षण , वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट एवं झायड़ा बैराज का लिया जायजा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने नगर परिषद मेघनगर के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट , झायड़ा बैराज एवं इंटेक वेल का निरीक्षण कर नगर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जल शोधन, गुणवत्ता परीक्षण एवं जल स्रोतों से संबंधित व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए , वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कच्चे पानी के संग्रहण से लेकर उसके शुद्धिकरण एवं वितरण तक की संपूर्ण प्रक्रिया का विस्तार से अवलोकन किया । उन्होंने जल शोधन की विभिन्न चरणबद्ध प्रक्रियाओं, फिल्ट्रेशन यूनिट , क्लोरीनेशन व्यवस्था तथा जल गुणवत्ता परीक्षण प्रणाली की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान कलेक्टर ने शुद्ध किए गए पानी का क्लोरीन टेस्ट अपने समक्ष कराकर उसकी गुणवत्ता का परीक्षण भी किया , उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेयजल की गुणवत्ता के निर्धारित मानकों का नियमित परीक्षण किया जाए तथा नागरिकों को सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए , कलेक्टर ने कहा कि नगर की जल प्रदाय व्यवस्था से जुड़े सभी तंत्रों का नियमित रखरखाव एवं सतत निगरानी आवश्यक है । जल शोधन संयंत्र की कार्यक्षमता बनाए रखते हुए गुणवत्ता नियंत्रण के सभी मापदंडों का पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को निरंतर स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध हो सके , इसके पश्चात कलेक्टर ने झायड़ा बैराज एवं इंटेक वेल का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैराज में उपलब्ध जल की स्थिति, जल संग्रहण क्षमता तथा इंटेक वेल के माध्यम से जल उठाव की व्यवस्था का अवलोकन किया ।

फोटो 2

इस दौरान कलेक्टर ने इंटेक वेल में दूषित पानी के विथड्रॉल (Withdrawal) की प्रक्रिया को भी देखा तथा संबंधित अधिकारियों से इसकी संपूर्ण कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की । अधिकारियों ने उन्हें बताया कि जल गुणवत्ता बनाए रखने एवं स्वच्छ जल के संग्रहण को सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर दूषित अथवा अनुपयुक्त पानी की निकासी की जाती है , कलेक्टर ने निर्देश दिए कि बैराज एवं इंटेक वेल क्षेत्र की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए तथा जल स्रोतों को प्रदूषण से सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक सावधानियां बरती जाएं । उन्होंने इंटेक वेल की मशीनरी , पम्पों एवं विद्युत उपकरणों का नियमित निरीक्षण करने, आवश्यक मरम्मत समय पर कराने तथा आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं तैयार रखने के निर्देश दिए । साथ ही जल स्तर एवं जल गुणवत्ता की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने तथा पेयजल आपूर्ति में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न होने देने के लिए अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा , कलेक्टर ने कहा कि पेयजल आपूर्ति से जुड़ी प्रत्येक इकाई की कार्यक्षमता एवं गुणवत्ता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है । सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य करते हुए आमजन को निर्बाध , सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें , निरीक्षण के दौरान एसडीएम सुश्री अवनधती प्रधान , सीएमओ मेघनगर , संबंधित विभागों के अधिकारी एवं नगर परिषद के कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Releated Posts

झाबुआ – पारा / राणापुर रोड पर मजदूरों से भरी बस पलटी , चार गंभीर घायल , पुलिस और एम्बुलेंस मोके पर पहुंची ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – अभी कुछ देर पहले पारा / राणापुर मार्ग पर…

झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट का दो टुक संदेश , जनसुनवाई में तथ्यों को छुपाकर गलत जानकारी प्रस्तुत करने पर होंगी कार्यवाही ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – जनसुनवाई शासन की एक महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील व्यवस्था है…

ByByनयन टवली May 29, 2026

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top