• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट पहुँचे राणापुर , खाद वितरण केंद्र व्यवस्थाओ का लिया जायजा , किसानों से की चर्चा ।

झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट पहुँचे राणापुर , खाद वितरण केंद्र व्यवस्थाओ का लिया जायजा , किसानों से की चर्चा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
फोटो 2

झाबुआ – कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने बुधवार को विपणन सहकारी संस्था के नगद रासायनिक खाद बिक्री केन्द्र , राणापुर का निरीक्षण कर किसानों को उर्वरक वितरण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया , निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ई-टोकन के माध्यम से उर्वरक प्राप्त करने हेतु पहुंचे किसानों से चर्चा की तथा उनसे उर्वरक वितरण प्रक्रिया एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की । उन्होंने किसानों से पूछा कि ई-टोकन प्राप्त होने के पश्चात उन्हें कितने समय में उर्वरक उपलब्ध कराया गया तथा वितरण व्यवस्था में किसी प्रकार की समस्या तो नहीं आ रही है , कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समय पर उर्वरक उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाए तथा वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता एवं सुगमता बनाए रखी जाए , जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े , इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) झाबुआ महेश मंडलोई सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Releated Posts

झाबुआ – जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर योगेश भरसट ने कृषकों के खेतों , आंगनवाड़ी , स्कूलों का किया निरिक्षण , बच्चों को भी पढ़ाया ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम…

ByByनयन टवली Sep 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top