• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – एसडीएम महेश मंडलोई का तूफानी दौरा , ग्रामीण क्षेत्रों मे पहुंचकर राशन दुकान , खाद वितरण केंद्र , विद्यालयों का किया ओचक निरिक्षण ।

झाबुआ – एसडीएम महेश मंडलोई का तूफानी दौरा , ग्रामीण क्षेत्रों मे पहुंचकर राशन दुकान , खाद वितरण केंद्र , विद्यालयों का किया ओचक निरिक्षण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – आज एसडीएम महेश मंडलोई द्वारा ग्रामीण क्षेत्रो का तूफानी निरिक्षण किया गया , एसडीएम पहले टिकटी माता मंदिर पहुँचे जहाँ उन्होंने मंदिर के समीप बने पुलिए का निरिक्षण किया , एसडीएम ने कोटवार को निर्देश देते हुए कहा की अधिक वर्षा होने पर यहां पुलिए के ऊपर से पानी बहता है , ग्रामीणों को अधिक पानी होने पर पुल से न निकलने की सलाह दी जाए ताकि कोई जनहानि न हो , एसडीएम ने पुल के आगे एक बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए , उसके बाद एसडीएम ग्राम अंतरवेलीया की शासकीय उचित मूल्य राशन दुकान पहुँचे जहाँ उन्होने खाद्य भंडारण की जानकारी ली एवं ग्रामीण से चर्चा कर राशन को लेकर जानकारी ली , उसके बाद एसडीएम भगोर स्थित पुलिए पर पहुँचे जहाँ साइन बोर्ड न होना पाया गया एसडीएम ने तत्काल संबंधित विभाग को समय सीमा मे बोर्ड लगाने हेतु निर्देश दिए , एसडीएम ने भगोर स्थित शासकीय कन्या विद्यालय का भी निरिक्षण करने पहुँचे जहाँ उन्हें छात्राएं बाहर बैठी नजर आई , एसडीएम ने छात्राओं से पूछा की आप लोग बाहर क्यों बैठे हो तब छात्राओं ने बताया की शाला की छत से पानी टपकता है , एसडीएम ने तत्काल बीईओ को शाला की व्यवस्था ठीक करने के निर्देश देते हुए फटकार लगाई , उसके बाद एसडीएम कल्याणपूरा पहुँचे जहाँ उन्होने खाद वितरण केंद्र का निरिक्षण किया एवं ई टोकन व्यवस्था का भी जायजा लिया , एसडीएम ने वहा मौजूद किसानों से चर्चा की एवं वितरण की जानकारी ली , किसानों द्वारा बताया गया की उन्हें टोकन के माध्यम से पर्याप्त खाद उपलब्ध हो रहा है ।

फोटो 2

मुख्य बिंदु :-

  • पुलियो का निरिक्षण ।
  • राशन व्यवस्था का निरिक्षण ।
  • खाद वितरण व्यवस्था का निरिक्षण ।
  • विद्यालयों का निरिक्षण ।

Releated Posts

झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट पहुँचे राणापुर , खाद वितरण केंद्र व्यवस्थाओ का लिया जायजा , किसानों से की चर्चा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने बुधवार को विपणन…

You cannot copy content of this page

Scroll to Top