• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – छात्रा को विद्यालय आने जाने मे हो रही थी कठिनाई , जनसुनवाई में सौपा था आवेदन , कलेक्टर योगेश भरसट ने छात्रा को प्रदान की साइकिल ।

झाबुआ – छात्रा को विद्यालय आने जाने मे हो रही थी कठिनाई , जनसुनवाई में सौपा था आवेदन , कलेक्टर योगेश भरसट ने छात्रा को प्रदान की साइकिल ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं संवेदनशील निराकरण की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने आज पीएम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय , झाबुआ में कक्षा 6वीं की छात्रा प्रसूति चौहान को साइकिल प्रदान की , प्रसूति चौहान ग्राम अम्बाखोदरा की निवासी हैं तथा प्रतिदिन विद्यालय आने-जाने में होने वाली कठिनाइयों को देखते हुए उन्होंने पिछली जनसुनवाई में साइकिल उपलब्ध कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था । आवेदन पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कलेक्टर डॉ. भरसट ने जिला समन्वयक, जिला शिक्षा केंद्र रालू सिंह सिंगार को छात्रा को शीघ्र साइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे , निर्देशों के पालन में आज छात्रा को कलेक्टर द्वारा साइकिल प्रदान की गई । इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि किसी भी विद्यार्थी की शिक्षा संसाधनों के अभाव में बाधित न हो । छात्र-छात्राओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने और बेहतर शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है , छात्रा प्रसिद्धि चौहान एवं उनके परिजनों ने साइकिल प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया । उन्होंने कहा कि अब विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी और पढ़ाई नियमित रूप से जारी रख सकेंगी ।

Releated Posts

You cannot copy content of this page

Scroll to Top