• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – ‘आपकी तहसील आपके द्वार’ शिविर में एसडीएम महेश मंडलोई के दिखे सख्त तेवर , दबंगों के चंगुल से मुक्त कराई जमीन , पीड़ित किसान के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर एसडीएम ने करवाई बुआई ।

झाबुआ – ‘आपकी तहसील आपके द्वार’ शिविर में एसडीएम महेश मंडलोई के दिखे सख्त तेवर , दबंगों के चंगुल से मुक्त कराई जमीन , पीड़ित किसान के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर एसडीएम ने करवाई बुआई ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – एसडीएम महेश मंडलोई की अनूठी पहल ‘आपकी तहसील आपके द्वार’ के तहत आज कल्याणपुरा में आयोजित शिविर प्रशासनिक सक्रियता का एक बड़ा उदाहरण बनकर सामने आया। इस शिविर का सबसे सकारात्मक और चर्चा का विषय वह क्षण रहा, जब एसडीएम ने दबंगों द्वारा कब्जाई गई जमीन को मुक्त कराकर न केवल पीड़ित किसान को वापस दिलवाया, बल्कि स्वयं ट्रैक्टर पर बैठकर किसान से सोयाबीन की बुआई भी करवाई । एसडीएम की इस त्वरित और जमीनी कार्रवाई ने इलाके के दबंगों में हड़कंप मचा दिया , शिविर के दौरान जहाँ एक ओर आमजन अपने रोजमर्रा के कार्यों के लिए आए थे, वहीं एसडीएम मंडलोई को जमीन पर अवैध कब्जा करने और प्रताड़ित करने से जुड़ी चार गंभीर शिकायतें मिलीं। एसडीएम ने तहसीलदार और पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचकर इन विवादों का निपटारा किया ।

फोटो 2

पहला मामला (हीरा खदान) :- आवेदक हवा पिता वजहींग निनामा ने शिकायत की थी कि सर्वे नंबर 16 और 19, कुल रकबा 0.82 हेक्टेयर पर गुला पिता सोमजी, बाला पिता धूलिया और नारू पिता धूलिया जबरन कब्जा जमाए बैठे हैं और उन्हें खेती नहीं करने दे रहे हैं। एसडीएम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जमीन को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराया और स्वयं ट्रैक्टर पर बैठकर पीड़ित किसान से सोयाबीन की बुआई करवाई ।

दूसरा मामला (आमली पठार) :-  यहाँ शासकीय खसरा नंबर 69 पर दो पक्षों के बीच विवाद था। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जुवानसिंह रामा द्वारा डाली गई ईंटों को तत्काल हटवाया। इस दौरान राकेश दल्लू कटारा द्वारा शांति भंग करने का प्रयास किया गया, जिस पर पुलिस को धारा 151 के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए ।

तीसरा मामला (झरनिया) :- ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि शासकीय भूमि खसरा नंबर 298 और 300 पर रास्ता रोका जा रहा है। एसडीएम ने अंतर वेलिया पुलिस के सहयोग से उक्त रास्ता तुरंत खुलवाया ।

चौथा मामला (कल्याणपुरा) :- कल्याणपुरा के रूपसिंह सोलंकी के रास्ते से जुड़े विवाद को भी अधिकारी मौके पर पहुंचे और रास्ता खुलवाकर विवाद सुलझाया ।

कार्यशैली की हो रही सराहना :- इन प्रकरणों को मौके पर ही सुलझाने के बाद एसडीएम महेश मंडलोई की कार्यशैली की ग्रामीण जमकर सराहना कर रहे हैं। शिविर में आज भारी संख्या में आवेदनों का निपटारा हुआ । कुल 61 नामांतरण, 13 बंटवारा, 22 अभिलेख दुरुस्ती, 36 जन्म प्रमाण पत्र, 75 फार्मर आईडी और 30 आर.ओ.आर. (ROR) एंट्री के आवेदन प्राप्त हुए, जिनका मौके पर ही समाधान कर दिया गया। इस मौके पर तहसीलदार सुनील डावर , कल्याणपुरा टीआई एडमिरल तोमर सहित प्रशासनिक अमला मौजूद रहा ।

Releated Posts

झाबुआ – छात्रा को विद्यालय आने जाने मे हो रही थी कठिनाई , जनसुनवाई में सौपा था आवेदन , कलेक्टर योगेश भरसट ने छात्रा को प्रदान की साइकिल ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं संवेदनशील निराकरण…

ByByनयन टवली Jul 14, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top